गाज़ियाबाद

Corona: गाजियाबाद के एडीएम सिटी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एसडीएम पत्नी भी भर्ती

गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह की ( COVID-19 virus ) की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनकी पत्नी गुंजा सिंह ( एसडीएम जेवर ) को भी लक्षणों के आधार पर भर्ती कराया गया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2020, 6:29 PM IST
Today Corona cases in Chhattisgarh
Today Corona cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज 40 पॉजिटिव केस आए सामने, 52 मरीजों ने कोरोना को दी मात

गाजियाबाद। एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ( COVID-19 virus ) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी पत्नी गुंजा सिंह ( एसडीएम जेवर) की रिपाेर्ट भी पॉजिटिव है। दाेनाें काे गाजियाबाद के एक हॉस्टिपल में भर्ती कराकर स्वास्थ्य विभाग ने इनके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है।

एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह का दो दिन पहले (Corona virus) की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अन्य प्रशासनिक अफसर भी हैरान रह गए। इनकी पत्नी जो एसडीएम जेवर हैं उनमें भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं। एडीएम काे और इनकी पत्नी काे काेविड-19 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दाेनाें का उपचार चल रहा है।

दरअसल, एसडीएम जेवर लगातार कंटोनमेंट जोन यानी हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण कर रही थी। उन्हें पिछले दिनों बुखार भी आया था। लगातार हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करने और बुखार के लक्षण होने के बाद उन्होंने अपनी कोरोना ( COVID-19) जांच कराई थी। अब इनकी रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है।

एसडीएम और एडीएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब संक्रमण को लेकर अन्य अफसरों के भी सैंपल कराए जाने की बात पर विचार चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में एडीएम सिटी जिन-जिन अफसरों के क्लोज कांटेक्ट में आए थे उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।

गाजियाबाद में लगातार वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस पर जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय का कहना है कि, वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी को सचेत कर दिया गया है। सभी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। डोर टू डोर अभियान भी चलाया जा रहा है। हॉटस्पॉट एरिया में जागरुकता और कोरोनावायरस के फैलने से बचाव के लिए 470 सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं। अब तक इन टीमों ने 37 हजार से अधिक परिवारों के 1 लाख 81 हजार से अधिक व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया है।

तहसीलदार दुर्गेश सिंह का कहना है कि, जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह को कोविड-19 संक्रमण पाया गया है। इसके बाद जेवर तहसील को बंद कते हुए सभी दफ्तरों और वाहनों काे सैनिटाइज किया जा रहा है। गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह को भी कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। दाेनाें काे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Updated on:
29 Jun 2020, 6:29 PM IST
Published on: