एसपी देहात अविनाश पांडेय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर खरखौदा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.62 लाख रुपए कीमत के 100, 200 और 500 के नोट बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी मूलरूप से केरल का रहने वाला है। उसकी गाजियाबाद में प्रिंटर-फ़ोटो स्टेट की दुकान है। बाकी दो शातिर किस्म के अपराधी है, उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।