गाज़ियाबाद

श्रीदेवी के बाद अब डीजीएम और उनकी पत्नी का संदिग्ध हालत में बाथरूम से मिला शव

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी दुबई के एक होटल के बाथरूम में मृत पाई गईं थी।

3 min read

गाजियाबाद। देशभर में लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे और यहां राजधानी दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक इंटरनेशनल मोबाइल कंपनी के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) और उनकी पत्नी का शव घऱ के बाथरूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद में खेली गई खूनी होली, 6 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

परिवार के लोगों को काफी देर तक पति पत्नी के अंदर होने की बात पर शक हुआ लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो बाथरूम में दोनों आपत्तिजनक हालत में पड़े हुए थे। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-अब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी पहुंचे दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान के घर, परिजनों से कही ये बात, देखें वीडियो

इंदिरापुरम् के ज्ञान खंड-1 की घटना
इंदिरापुरम् के ज्ञान खंड-1 स्थित फ्लैट नम्बर-159 में नीरज सिंघानिया अपनी पत्नी रुचि सिंघानिया के साथ परिवार सहित रहते थे। नीरज सिंघानिया मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स में उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) पद पर कार्यरत थे और पत्नी रुचि अमरीका की आईटी कंपनी में नोएडा में जॉब करती थी। 2010 में दोनों की शादी हुई थी 4 साल की एक बच्ची है।

मृतक डीजीएम के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे के करीब सभी लोग होली का आयोजन कर घर लौटे। उनका बेटा और बहू अपने बेडरुम में चले गए। घर में मौजूद बाकी लोग अपने अपने कमरों में थे। शाम 7:30 बजे के करीब उन्होंने बड़े बेटे के रूम को नॉक किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि कुछ देर बाद पति-पत्नी जग जाएंगे।

बाथरूम के अंदर मृत पाए गए दंपत्ति
रात 9:30 बजे के करीब वापस उन्होंने बेडरूम का दरवाजा खटखटाया। इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे वरुण को बताया। इसके बाद छोटे बेटे ने स्टूल लगाकर बेडरूम के अंदर झांका तो बाथरूम के अंदर उन्हें बहू का पैर नजर आया। परिवार को कुछ संदेह हुआ जिसके बाद वे लोग बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रूचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर मृत पाए गए।

मैक्स अस्पताल से आए डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता प्रेमप्रकाश सिंघानिया के मुताबिक बाथरूम के अंदर गैस गीजर लगा हुआ है। लेकिन वह इस्तेमाल नहीं किया गया है। बाल्टी के अंदर भी कोई पानी मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों की मौत को लेकर पूरा परिवार स्तब्ध है कि क्या हुआ। परिजनों ने बताया कि बहू उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाह रहे थे। वही बहू के पेरेंट्स की भी कल मैरिज एनिवर्सरी थी। इसलिए परिवार इस फंक्शन को बहुत अच्छे तरीके से सेलिब्रेट करना चाह रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति मालूम हो सकेगी।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि एक पति-पत्नी का शव बाथरूम के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। परिवार वालों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है बहरहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार दोनों पति-पत्नी की मौत कैसे हुई। रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें

VIDEO: गाजियाबाद के सबसे व्यस्त चौराहे पर चार्टर्ड बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Published on:
04 Mar 2018 08:59 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी