11.15 बजे के आस-पास उनका हेलीकाप्टर बिजनौर के आलमपुरी गांव से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिया उड़ा। डिप्टी सीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिवंगत विधायक लोकेंद्र चौहान के पैतृक आवास पहुंचे और सबसे पहले विधायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में विधायक के परिवार से मिले और उनके बच्चों और पत्नी से मिलकर हाल चाल लिया।