गाज़ियाबाद

इंजीनियर की पत्नी के साथ युवकों ने किया गंदा काम तो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई पीड़िता

24 घंटे से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता
2 min read
Ghaziabad
इंजीनियर की पत्नी के साथ युवकों ने किया गंदा काम तो घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई पीड़िता

गाजियाबाद. एक महिला 24 घंटे से अपनी ससुराल के गेट के बाहर बैठ घर में प्रवेश करने की मांग पर अड़ी है। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल में कुछ लड़के आए और उसके साथ रेप करने प्रयास के अलावा जान से मारने की भी कोशिश की गई है। इसके बाद विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया गया और रविवार से वह ससुराल के बाहर बैठी है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी उसकी सास उसे घर में घुसने नहीं दे रही है।

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके संजय नगर में एक विवाहिता रविवार से ससुराल के बाहर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि उसकी ससुराल में ही कुछ लड़के आए और उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए उसके साथ मारपीट की। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की गई है और उसके साथ रेप का प्रयास भी किया गया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके इंजीनियर पति और ससुराल वाले उसका पहले से ही शोषण करते आ रहे हैं और उन्हीं की मिलीभगत से उसके साथ यह सब कुछ हुआ है। फिलहाल विवाहिता ससुराल की बाहर ही बैठी हुई है।

पीड़िता ने ससुराल वालों पर शोषण का आरोप लगाते हुए घर में जाने देने की मांग की है। बता दें कि इस मामले में विवाहिता ने पहले से ही अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दी हुई थी। इसी बीच ससुराल में विवाहिता पर हमला और रेप की कोशिश हुई है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति गुड़गांव में इंजीनियर है और शादी से पहले ही पति ने उसके साथ यौन शोषण किया था और बाद में शादी कर ली थी।

वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके इतिश्री तो कर ली है, लेकिन विवाहिता को उसके ससुराल में एंट्री दिलवाने में कोई मदद नहीं की है। लिहाजा विवाहिता घर के बाहर ही बैठी हुई है और उसका कहना है कि जब तक उसे घर में एंट्री नहीं मिलेगी घर के बाहर ही बैठी रहेगी। देखना यह होगा कि विवाहिता का धरना कब तक चलता है और कब तक उसके ससुराल वाले उसे घर के अंदर प्रवेश करने देते हैं।

Published on:
16 Oct 2018 12:17 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी