बता दें कि यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-46 का है। जहां बी ब्लाक में रहने वाले रणधीर सिंह का 10 वर्षीय बेटा नौनीध सिंह विश्व भारती स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार की दोपहर नौनीध सिंह पड़ोस में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र काव्य के घर खेलने गया था। बताया गया है कि काव्य की मां बेटे के साथ रहती हैं, जबकि काव्य के पिता आगरा में नौकरी करते हैं। जब दोनों दोस्त खेल रहे थे तो इसी बीच काव्य की मां बाथरूम गई थीं। इसी बीच अचानक वे बाथरूम से चिल्लाने लगीं। क्योंकि बाथरूम का गेल लॉक हो गया था और वे अंदर बुरी तरह से घबरा गई थीं। इससे उनकी तबीयत भी खराब होने लगी। इधर, मां को बाथरूम में बंद देख काव्य भी रोने लगा। यह देख पास खड़े नौनीध ने समझादारी का परिचय देते हुए गेट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला।