गाज़ियाबाद

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां ने सीएम योगी से कर दी यह बड़ी मांग, बोलीं- अभी तो 6 और हैं

Surya Mother Statement : गाजियाबाद में मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्या चौहान की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी पूरा इंसाफ नहीं मिला है, बाकी बचे 6 आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए।
3 min read
murder
सूर्या की मां ने अन्य 6 आरोपियों के भी एनकाउंटर की मांग की, PC- IANS

गाजियाबाद(Surya Mother Statement ) : यूपी के गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। रविवार तड़के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड में हुए इस एनकाउंटर में आरोपी ढेर हो गया। खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद मीडियाकर्मियों ने सूर्या की मां से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मुझे पूरा इंसाफ नहीं मिला है। अभी 6 आरोपी और बचे हुए हैं। उन सभी का एनकाउंटर हो तभी सूर्या की आत्मा को शांति मिलेगी। आरोपी जैसे अपराधी का एनकाउंटर होना ही था नहीं तो वह आगे चलकर आतंकवादी बनता, पता नहीं कितनी माताओं की कोख उजाड़ देता। सूर्या की मां ने सीएम योगी से अपील की है कि अन्य 6 आरोपियों का भी एनकाउंटर हो। सूर्या की मां ने कहा, 'एनकाउंटर मैंने मांगा था। खून के बदले हमने मांगा था और हमें एनकाउंटर मिला है। हमें 6 के एनकाउंटर चाहिए और सभी के घरों पर बुलडोज़र चलना चाहिए...'

कौन था मुख्य आरोपी?

आरोपी एक समय सूर्या चौहान का पड़ोसी था। दोनों बचपन से जिगरी दोस्त थे और एक साथ घूमते-फिरते दिखते थे। नवनीत विहार गली नंबर एक और दो में हिंदू-मुस्लिम परिवार साथ-साथ रहते हैं। आरोपी का परिवार पहले सूर्या के घर वाली गली में ही रहता था। करीब छह महीने पहले उन्होंने अपना घर बेच दिया और दूसरी गली में चले गए। इसके बाद भी आरोपी अक्सर पुरानी गली में घूमता रहता था।

8 महीने पहले हुआ था आरोपी और सूर्या का विवाद

करीब 8 महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इलाके के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया था। समझौते के बाद भी दोनों के बीच मेलजोल बना रहा, लेकिन छोटी-छोटी झड़पें होती रहती थीं।

आरोप है कि बकरीद के दिन आरोपी अपने चार दोस्तों और पिता के साथ पुराने घर के पास पहले से साजिश रचकर आया था। सूर्या के साथ घूम रहे आयुष और विक्की के अनुसार, आरोपी ने सूर्या को फोन करके बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

200 मीटर तक भागा था घायल सूर्या

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी ने सूर्या को फोन पर बुलाते हुए कहा था। क्या कभी बकरा कटते देखा है? आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने इनकार किया तो बहस शुरू हो गई। आरोपी ने चाकू निकालकर सूर्या के पेट में लगातार कई वार कर दिए। घायल सूर्या जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन अत्यधिक खून बहने से सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे नोएडा के अस्पताल ले जाया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूर्या की मां सरोज ने बेटे की हत्या के बाद आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की थी। परिवार का कहना था कि सूर्या ही उनका सबसे बड़ा सहारा था। घर में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें बड़ा बेटा दिव्यांग है। सूर्या परिवार की सबसे बड़ी उम्मीद था।

पुलिस अन्य आरोपियों की कर रही तलाश

हत्या के बाद परिवार इतना सदमे में था कि शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील की थी। बाद में पुलिस के समझाने पर शव सौंपा गया। हत्या के बाद सूर्या के घर के बाहर मांस भरी थैली फेंक दी गई थी, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना दिया। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पूरे मामले की जांच तेजी से चल रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
03 Jun 2026 04:53 pm
Published on:
31 May 2026 12:21 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई