गाज़ियाबाद

कहीं आप भी तो इस्तेमाल नहीं कर रहे एक्सपायरी डेट का गैस सिलेंडर, हो सकता है बड़ा हादसा

ऐसे जानें, रसोई गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट

2 min read
Ghaziabad

गाजियाबाद. रसोई का छोटा या बड़ा कोई भी काम गैस सिलेंडर के बिना कर पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने में काफी सावधानी भी बरतनी पड़ती है। वर्ना ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। आपने कई बार गैस सिलेंडर फटने या लीक होने जैसी बाते सुनी होंगी। अक्सर सभी घरों में गैस का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन लोगों को इसके सही इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। दरअसल, जिस गैस सिलेंडर को आप इस्तेमाल कर रहे हैं। उसके ऊपर उसकी एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। अगर आप एक जागरूक ग्राहक हैं तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। क्योंकि गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों की एक प्रमुख वजह ये भी हो सकती है। आइये आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने गैस सिलेंडर की जांच कर अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस बारे में हमने गाजियाबाद की प्रताप विहार कॉलोनी स्थित कैप्टन गैस एजेंसी के मैनेजर सोनू गोस्वामी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर के सबसे ऊपर रेगुलेटर के पास जो तीन पट्टी लगी होती हैं। उनमें से किसी एक पर A, B, C, D लिखा होता है। इनका मतलब यह है कि गैस कंपनी हर एक अक्षर को 3 महीनों में बांट देते हैं। A का मतलब जनवरी से मार्च और B का मतलब अप्रैल से जून तक होता है। उसी तरह से C का जुलाई से लेकर सितंबर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर तक होता है। इसके साथ इसमें वर्ष भी दिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर A-17 का मतलब होता है कि गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जनवरी से लेकर मार्च 2017 तक है। इसके बाद सिलेंडर का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। इन खतरों में शामिल है गैस लीकेज से लेकर सिलेंडर का फटना। सोनू गोस्वामी ने बताया कि हालांकि इसका एजेंसी पर ही विशेष ध्यान रखा जाता है, लेकिन फिर भी गलती से यदि कोई सिलेंडर इस तरह का आपके पास आता है तो आप खुद भी इसे गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों को सूचित कर सकते हैं।

Updated on:
31 Jan 2018 01:17 pm
Published on:
30 Jan 2018 12:38 pm
Also Read
View All
Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, 3 मदरसे सील, जानें क्या है यह अभियान?

Surya Murder Case Update: सूर्या चौहान हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिल गई सरकारी नौकरी, DM रविंद्र कुमार ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

बकरीद पर हुई सूर्या की हत्या पर भड़के ओपी राजभर, अखिलेश से पूछा- हत्या पर चुप्पी और एनकाउंटर पर रोना क्यों?

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में बड़ा एक्शन, तीन अवैध मदरसे होंगे सील, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी