गाज़ियाबाद

यमला पगला दीवाना की तरह इस शहर में बाप बेेटे मिलकर करते है लूट, ये हुआ बड़ा खुलासा

व्यापारी के घर में की थी लाखों रूपये की लूट, चार शातिर हुए गिरफ्तार
2 min read
ghaziabad police photo

गाजियाबाद। फिल्म यमला पगला दीवाना में धर्मेन्द और बाबी देवल मिलकर लोगों के साथ में ठगी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। रील लाइफ की तरह रीयल लाइफ में भी एनसीआर के गाजियाबाद में ऐसा ही गैंग का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। जिसमें बाप और बेटे मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में बाप बेेटे ने अपने सात साथियों के साथ में एक लोहा व्यापारी के घर में घुसकर लाईसेंसी पिस्टल, एक्सयूवी कार समेत कई लाख रूपये की लूट की थी। पुलिस ने लूट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिसम्बर माह में हुई थी लूट
सिहानी गेट पुलिस के मुताबिक सात शातिर बदमाशों ने नेहरु नगर सेकंड में नरेंद्र कुमार लोहा व्यापारी के यहां डकैती की घटना को अंजाम दिया था ।बदमाशों ने लाइसेंसी रिवाल्वर, कारतूस, सोने चांदी के जेवरात, नगदी और एक XUV गाड़ी को लूटा था ।जबकि XUV गाड़ी को पुलिस ने पूर्व में ही बरामद कर लिया था ।

चार शातिर किए गए गिरफ्तार
लूट के मामले में पुलिस ने धर्मपाल, महावीर ,सुरेंद्र और अशोक को गिरफ्तार किया है। धर्मवीर अपने बेटे
महावीर और सुरेंद्र के साथ में लूट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि संजय जाट, नवीन, चंचल अभी फरार चल रहे है। उनके रिश्तेदारों औ परिवार के लोगों से लोकेशन को जाना जारा रहा है। जल्द ही बाकि शातिर बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी कहना
एसएसपी हरिनारायण सिंह ने पेस वार्ता करके मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के पास से लूटे गए सामान को भी बरामद कर लिया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। जल्द ही बाकि को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
24 Feb 2018 12:39 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी