कुछ देर बाद मारोठ थानाधिकारी जगदीशसिंह ने ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खोलने को कहा, लेकिन ग्रामीणों ने तुरन्त प्रभाव से मुख्य मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। जिस पर थानाधिकारी ने चौबीस घण्टे में ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया तथा बजरी, कंकरीट व सीमेन्ट मंगवाने के आदेश दिए। थानाधिकारी की ओर से आश्वासन देने के पश्चात ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया।