गाज़ियाबाद

सूर्या के परिवार वालों ने अंतिम संस्कार के लिए किया मना, पुलिस के सामने रखी शर्त

Surya Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। परिवार ने अंतिम संस्कार रोक दिया है और मुख्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
Surya Murder Case Update
सूर्या का शव पहुंचा घर पर (Photo-IANS)

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच सूर्या का शव घर पहुंच चुका है, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

सूर्या चौहान का शव घर पहुंचने के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजनों का कहना है पहले ममाले के मुख्या आरोपी का एनकाउंटर करो, उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार ने शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था की है। घटना के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी और उसके परिवार की तलाश जारी है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाई जांच की स्पीड़

जांच के दौरान घटना से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कुछ युवक सूर्या के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके बीच बातचीत तथा बहस जैसी स्थिति नजर आ रही है। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है और इसमें दिखाई देने वाले सभी लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

परिवार ने बताई घटना की पूरी कहानी

मृतक के परिजनों का आरोप है कि बकरीद के दिन सूर्या को एक परिचित युवक ने घर बुलाया था। परिवार के मुताबिक वहां पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उस पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सूर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वे अपने बेटे के लिए न्याय चाहते हैं।

Updated on:
03 Jun 2026 06:38 pm
Published on:
30 May 2026 03:14 pm