गाज़ियाबाद

ट्यूशन टीचर 6 साल की बच्ची और 7 साल के बच्चे के साथ कई दिनों से कर रहा था दुष्कर्म और कुकर्म, ऐसे हुआ खुलासा

इंदिरापुरम के मकनपुर में ट्यूशन टीचर ने दो मासूम भाई-बहन के साथ किया दुष्कर्म और कुकर्म
2 min read
Ghaziabad
ट्यूशन टीचर 6 साल की बच्ची और 7 साल के बच्चे के साथ कई दिनों से कर रहा था दुष्कर्म और कुकर्म, ऐसे हुआ खुलासा

गाजियाबाद. अगर आपके बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंदिरापुरम के मकनपुर में ट्यूशन टीचर द्वारा दो मासूम भाई-बहन के साथ दुष्कर्म और कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, बच्ची की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की। डॉक्टरों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने ट्यूशन टीचर की करतूत का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी टीचर धीरज उर्फ धनंजय झा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम निवासी 6 वर्षीय बच्ची कक्षा एक में पढ़ती है, जबकि उसका सात वर्षीय भाई कक्षा 2 में पढ़ता है। दोनों इलाके में ही रहने वाले टीचर धनंजय के पास टयूशन पढ़ते हैं। बच्चों के पिता का 6 साल पहले ही देहांत हो गया था, जिसके बाद से उनकी मां घरों में काम कर गुजर-बसर कर रही है। पीड़ित बच्ची की नानी ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दोनों बच्चे एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार रात को बच्चे ने परिजनों को डरते हुए बताया था कि टीचर ट्यूशन में उसके साथ कई दिन से गंदी हरकतें कर रहा है, लेकिन परिजनों ने बच्चे की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इसके बाद शुक्रवार की रात बच्ची ने भी परिजनों को बताया कि सर ट्यूशन में उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसके बाद परिजनों ने बच्चों से पूरी बात पूछी तब पता चला कि टीचर बीते कई दिनों से दोनों भाई-बहन के साथ दुष्कर्म और कुकर्म कर रहा था। दोनों बच्चों ने अपने साथ ओरल सेक्स किए जाने की बात भी बताई है। इसके बाद शनिवार को परिजन बच्चों को मकनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की जांच करने के बाद प्राथमिक रूप से दुष्कर्म की पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए। इसके बाद बच्चों को मेडिकल जांच के लिए एमएमजी अस्पताल भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिहार निवासी आरोपी टीचर धनंजय पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी टीचर धनंजय को गिरफ्तार कर लिया। अारोपी टीचर मुरादनगर के एक स्कूल में क्रिकेट एकेडमी में कोच है और मकनपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। मकनपुर में ही वह कई बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता है। बता दें कि टीचर की शर्मनाक करतूत का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में गाजियाबाद के लोनी से भी एक ट्यूशन टीचर की करतूत कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था।

Published on:
24 Jun 2018 09:28 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी