1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट में याचिका दायर

कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के जरिये मेरठ के व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का अारोप

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jun 23, 2018

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट में याचिका दायर

मेरठ. बाॅलीवुड के बिग बी यानी सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के खिलाफ मेरठ में धोखाधड़ी की याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका एक व्यापारी ने कोर्ट में दायर की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उसके साथ कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में धोखाधड़ी की गई है। याचिका दायर कर व्यापारी ने देश के इस मेगा शो को विवाद में ला दिया है। व्यापारी ने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के सीईओ समेत तीन के खिलाफ 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

सवा सौ करोड़ के जमीन घोटाले में आरोपी यीडा के पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता गिरफ्तार

जाकिर कालोनी निवासी भूरा कस्सार के अनुसार, 2014 में उसने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पूछे गए एक सवाल का सही जवाब दिया था। कुछ देर बाद उसके पास फोन आया और बताया गया कि वह एक लाख रुपये जीत गए हैं और मुंबई आकर अपना इनाम ले लें। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि जब याचिकाकर्ता मुंबई में अमिताभ बच्चन यानी बिग बी के आवास जलसा पर पहुंचा तो उसे थोड़ी दूर स्थित जनक नामक कार्यालय में ले जाया गया। आरोप है कि वहां पर उसे बताया गया कि अगर वह और सवालों के जवाब दे तो और रुपये भी कमा सकता है। इसके बाद भूरा को कार से एक युवक गोरे गांव (महाराष्ट्र) ले गया। वहां पर एक युवक ने भूरा से सवाल पूछे। भूरा को बताया गया कि उसका शो रात को टीवी पर दिखाई देगा। उसके सामने उस समय सीट पर बिग बी दिखाई देंगे। भूरा ने युवक द्वारा पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब दिए थे। इसके बाद उसे जीती हुई ईनाम राशि एक करोड़ का चेक दे दिया गया।

बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, भीड़ ने घेरा तो खुद पर भी किए वार

मेरठ पहुंचकर जब उसने चेक को अपने बैंक में लगाया तो वह फर्जी निकला। उसने इसके लिए मुंबई में संपर्क साधा तो उससे चेक पर साइन करने के एवज में और टैक्स के रूप में पीड़ित से 25 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसने दुकान के नाम पर सात लाख का लोन लिया और दो मकान बेचकर 22 लाख रुपये मुंबई के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद में 79 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए। आरोप है कि इसके बाद उसे 25 लाख व 53 लाख रुपये के दो चेक दिए गए, जो फर्जी थे। तभी से पीड़ित मुंबई और मेरठ के बीच भटक रहा है।

घर में सोई थी 14 साल की लड़की, आधी रात को घर के बाहर कराहने की आवाज सुन पहुंचे परिजन तो फटी रह गईं आंखें

पीड़ित भूरा ने एसीजेएम-छह न्यायालय में अभिनेता अमिताभ बच्चन, सोनी टीवी के सीईओ एनपी सिंह व मुंबई के आकाश वर्मा के विरुद्ध याचिका डाली है। 10 जुलाई को पीड़ित के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर यहां की अदालत में उसे न्याय नहीं मिला तो वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा और धोखाधड़ी के आरोपी अमिताभ बच्चन और सोनी के सीईओ को नहीं छोड़ेगा।

मुंबई में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आगे भी भारी बरसात की संभावना

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग