गाज़ियाबाद

कैराना उपचुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचेंगे यहां, जनता को देंगे बहुत बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले आएंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपचुनाव व लोकसभा चुनाव की जमीन करेंगे तैयार
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 1:02 PM IST
yogi adityanath

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ देश के सबसे लंबे एलिवेेटिड रोड का शुभारंभ करने के लिए 30 मार्च को महानगर गाजियाबाद आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मुख्‍यमंत्री का यहां आना कई मायनों में अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां एक तीर से दो निशाने साधेंगे। पहला तो जनता को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं व एलिवेटिड रोड की सौगात मिलेगी। दूसरा लोकसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में सांसदो के लिए जमीन मजबूत होगी। इसका आने वाले चुनाव में फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल को बागपत में आएंगे।

गाजियाबाद में तीसरी बार आएंगे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ हॉटसिटी गाजियाबाद में मु्ख्यमंत्री बनने के बाद में तीसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वह एक बार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैलाश मानसरोवर भवन का कविनगर रामलीला मैदान में शिलान्यास करने के लिए आए थे। इसके बाद में नगर निगम चुनाव के दौरान घंटाघघर रामलीला मैदान में लोगों से भाजपा के हित में वोट मांगने के लिए आए थे। अब गाजियाबाद में तीसरी बार एलिवेटिड रोड के उद्धाटन और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस बार भी वह घंटाघर रामलीला मैदान में जनभा को संबोधित करेंगे।

वेस्ट यूपी को साधने की होगी तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद में घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते वह वेस्ट यूपी के लोगों को साधने की कोशिश करेंगे। सीएम योगी कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और वेस्ट यूपी को फोकस में लाकर लोकसभा चुनाव और कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की जमीन को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके अलावा गठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए भी वोट बैंक को साधने की कोशिश होगी।

हनुमान जयंती: 9 साल बाद शनिवार को पड़ रहा यह शुभ संयोग, ये उपाय करने से होगा शनि का प्रभाव कम

निशाने पर रहेंगे बुआ बबुआ

घंटाघर रामलीला मैदान से सीएम योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधेंगे। यूपी में राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद में वह विपक्षी दलों को आड़े ले सकते हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में सांसदों की जीत को दबाव में होना बताया था।

घंटाघर रामलीला मैदान में रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

सीएम योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में जनसभा किए जाने को लेकर पुलिस महकमे की तरफ से भी पूरी तैयारी की जा रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक, सीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। आसपास के जनपद से भी सुरक्षा बल को यहां तैनात किया जाएगा।

Published on: