गाजियाबाद। प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद चुने गए अनिल अग्रवाल ने कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थन के बाद जमकर तारीफों के पुल बांधे। दरअसल, मतदान के दौरान राजा भैया के वोट को लेकर शुरु से ही कयास लगाए जा रहे थे।