6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जयंती: 9 साल बाद शनिवार को पड़ रहा यह शुभ संयोग, ये उपाय करने से होगा शनि का प्रभाव कम

इस बार हनुमान जयंती 31 मार्च काे पड़ रही है मतलब शनिवार के दिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Mar 2018, 12:20 PM IST

Hanuman Jayanti

नोएडा। इस बार हनुमान जयंती 31 मार्च काे पड़ रही है। 31 मार्च को शनिवार है। इससे एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो नौ साल बाद पड़ रहा है। नोएडा के सेक्‍टर 44 में रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि इस बार हनुमान जयंती शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसा 9 साल बाद हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस शुभ संयोग पर आप कुछ उपाय कर शनि की दृष्टि से बच सकते हैं। बजरंग बली शनि के कुप्रभाव को कम कर सकते हैं।

Kamada Ekadashi 2018: हजारों वर्षों की तपस्या से ज्यादा पुण्य मिलता है अकेले इस व्रत से...

साल में दो बार मनाई जाती है हनुमान जयंती

आपको बता दें क‍ि साल में दो बार हनुमान जयंती मनाई जाती है। पहली जयंती चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को और दूसरी कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को होती है। चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को मनाई जाने वाली हनुमान जयंती 31 मार्च को है। उन्‍होंने कहा कि शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसका विशेष महत्‍व है। उनके अनुसार, अगर आप पर शनि की छाया है तो कुछ उपाय करने होंगे। इसके लिए 31 मार्च को काली उड़द, कोयले और एक रुपये के सिक्‍के को एक कपड़े में बांध लें। इसको अपने माथे पर तीन बार घुमाएं और किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे शनि का प्रभाव कम होगा। इतना ही नहीं हनुमान मंदिर में हनुमान अष्‍टक का 11 बार पाठ करने से भी शनि की द्ष्टि से बचा जा सकता है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर

साफ वस्‍त्र पहनकर करें पूजा

उन्‍होंने कहा कि सुबह स्‍नान करने के बाद साफ वस्‍त्र पहनकर बजरंग बली की पूजा करनी चाहिए। पूजा पूर्व दिशा की आेर लाल आसनी पर बैठकर करनी चाहिए। शनि के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव के मंत्र 'ॐ शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु पीतये' का एक माला जाप करना चाहिए।

इस शहर में मिल रहा 6.80 लाख रुपये में दो कमरों का फ्लैट

ऐसे करें पूजा

- स्नान करने के बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करें।

- मूर्ति के सामने तांबे की प्लेट में लाल रंग के फूल का आसन देकर श्री हनुमान यंत्र को स्थापित करें।

- इसके पश्‍चात श्री हनुमान यंत्र पर सिंदूर का टीका करें। इसके बाद भगवान को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। फिर धूप, दीप, चावल, फूल व बूंदी के प्रसाद आदि से हनुमान जी की स्‍तुति करें।

हसीन जहां व बेटी से मिलते ही मोहम्‍मद शमी ने दिया ऐसा रिएक्‍शन

शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि 30 मार्च को शाम 7.35 बजे से 31 मार्च को शाम 6.6 बजे तक रहेगी। पंडित राम प्रवेश तिवारी का कहना है कि इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से फायदा होगा।