6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में बजरंग बली के इन 12 नामों के साथ करें पूजा, मिलेगा विशेष लाभ

शनिवार को मनाया जाएगा हनुमान जयंती, ये है शुभ मुहूर्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 28 Mar 2018, 8:56 AM IST

Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti

वाराणसी. सबके संकट को दूर करने वाले संकटमोचन हनुमान जी की जयंती 31 मार्च शनिवार को है। हनुमान जी का दिन शनिवार को होता है और इस बार की हनुमान जयंती शनिवार को ही है ऐसे संयोग 9 साल बाद आया है। इस बार हनुमान जी की विधि पूर्वक पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती जैसे कठिन से कठिन काल, दोष दूर हो जाएंगे। हनुमान जी कलयुग के देवता है। भगवान राम के भक्त हनुमान अपने भक्तों की हर विपदा को दूर करते हैं। कहा जाता है हनुमान जयंती को हनुमान जी के 12 नामों का जप करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।


ये है हनुमान जी के 12 नाम
बजरंग बली, अंजनी सुत, वायु पुत्र, महाबल, रामेष्ठ, फाल्गुण सखा, पिंगाक्ष, अमित विक्रम, उदधिक्रमण, सीता शोक विनाशन, लक्ष्मण प्राणदाता, दशग्रीव दर्पहा प्रमुख 12 नाम बहुत ही प्रभावशाली हैं। सुबह पूजा के समय और कोई भी नया काम शुरू करने से पहले इन नामों को लेने से हर विपदा का नाश होता है और काम में सफलता मिलती है।


क्‍या है हनुमान जयंती 2018 का मुहूर्त
हनुमान जयंती 30 मार्च को सायंकाल 07:35 से 31 को शाम 06:06 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि 31 को होने के कारण पूर्णिमा 31 को ही मनाई जाएगी और उसी दिन पूरी रात्रि और पूरा दिन श्री हनुमान जयंती मनाई जाती है। 31की रात्रि को पूजा का विशेष फल है क्योंकि चैत्र पूर्णिमा की रात्रि में ही हनुमान जयंती मनाने का प्रावधान है।