6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन के बाद सपा व बसपा में मच सकती है भगदड़, बीजेपी ने शुरू की सेंधमारी

गठबंधन के बाद कई प्रत्याशियों के टिकट कटना तय, लोकसभा चुनाव के लिए सालों से कर रहे तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Mar 2018, 12:52 PM IST

Akhilesh Yadav and Mayawati

Akhilesh Yadav and Mayawati

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को रोकने के लिए सपा व बसपा का गठबंधन होना तय है। अखिलेश यादव व मायावती ने गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। इसके बाद से दोनों दलों के नेताओं में भगदड़ मचने वाली है। गठबंधन होने के बाद से प्रत्याशियों का टिकट कटना तय है। कुछ प्रत्याशियों ने बीजेपी के लोगों से सम्पर्क साधना भी शुरू कर दिया है यदि बीजेपी चुनाव से पहले इन दलों में फिर से सेंधमारी कर लेती है तो गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा गठबंधन में ऐसे हुआ सीटों का बंटवार तो मायावती को लगेगा झटका



लोकसभा में सपा व बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ते आये हैं। दोनों ही दलों के पास प्रत्याशियों की कमी नहीं है। गठबंधन की सुगबुगाहट के समय ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी सीटों की जानकारी लेना शुरू कर दी है। प्रत्याशियों में गठबंधन को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर प्रत्याशियों ने कहा कि पांच साल से इस क्षेत्र में हम लोग मेहनत कर रहे हैं। पुलिस की लाठी खाने के साथ लोगों की मदद करते रहते हैं यदि इसी सीट पर दूसरे दल के प्रत्याशी को चुनाव जिताना पड़ेगा तो हम लोगों का राजनीतिक करियर ही खत्म हो जायेगा। दूसरे दल का प्रत्याशी एक बार चुनाव जीत जायेगा तो वह सीट हम लोगों के लिए खत्म हो जायेगी। यह बात सपा व बसपा दोनों ही दल के नेता कह रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की बड़ी सौगात से बदली महाश्मशान की तस्वीर, वर्ष 2018 के बाद ऐसा दिखेगा मणिकर्णिका घाट

जिसका कटेगा टिकट वह कर सकता है बगावत
यूपी चुनाव 2017 के पहले बसपा के कई नेताओं को बीजेपी ने अपनी पार्टी में कर लिया था। बसपा के पास अब बड़े नेता नहीं बचे हैं इसलिए यहां पर अब बगावत होने की कम संभावना है लेकिन सपा में कई वरिष्ठ नेता है यदि उनका टिकट कटता है तो वह पार्टी से बगावत कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो ऐसे नेता बिना सामने आये ही गठबंधन के प्रत्याशी को हराने का खेल खेलेंगे।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का बयान, लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए बीजेपी को चापेंगे, जितना मिल जाये ,देखे वीडियो

फिर सेंधमारी में जुटी है बीजेपी
बीजेपी ने एक बार फिर विरोधी दलों में सेंधमारी की तैयारी शुरू की है। सूत्रों की माने पूर्वांचल के कई ऐसे सांसद है जिनकी कार्यप्रणाली से पीएम नरेन्द्र मोदी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुश नहीं है और इन नेताओं का लोकसभा चुनाव २०१९ में टिकट कट सकता है। ऐसे में बीजेपी दूसरे दल से आये नेताओं को टिकट देकर गठबंधन की हवा निकलाने का प्रयास करेगी। फिलहाल सभी दल के नेताओं ने चुप्पी साधी है और जल्द ही बड़ा धमका करने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-मायावती ने दिये संकेत, बसपा की बनी सरकार तो बढ़ सकती है राजा भैया की मुसीबत