गाजीपुर

गाजीपुर में बस की चपेट में आने से दो महिलाओं और मासूम की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे 5 लोग, सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

Ghazipur news: गाजीपुर के सैदपुर इलाके में एक एक बस की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक चार माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है..
2 min read
Jun 07, 2026
sis woman died in a road accident
सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत (इमेज-पत्रिका)

Accident News Ghazipur: गाजीपुर के सैदपुर इलाके में एक एक बस की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक चार माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार एक महिला, उसकी जेठानी और चार माह की बच्ची बस से धक्का लगने के बाद उसके पहिए के नीचे आ गए, जिससे कुचलकर तीनों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार पति और एक डेढ़ साल की बच्ची की जान बाल-बाल बच गई है।

बाइक से जा रहे थे मिर्जापुर

बताया जा रहा है कि बस की चपेट में आने से सभी के शव कई हिस्सों में बट गए। वही बच्ची के शव को उठाकर पुलिस को पॉलिथीन में भरना पड़ा। वहीं, हादसे में घायल पति और एक डेढ़ साल की लड़की को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रतीक अपनी बीमार सास को अस्पताल से डिस्चार्ज करवा कर अपने ससुराल आजमगढ़ पहुंचे थे। वहीं रविवार की सुबह प्रतीक अपनी पत्नी काजल गिरी (20) 4 माह की बेटी सेजल, डेढ़ साल की बेटी श्रेया और भाभी रितु गिरी (24) को लेकर बाइक से ही मिर्जापुर जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर के बहरियाबाद हाईवे पर सफीपुर अंडर पास पर मुड़ते समय बाइक एक बस की चपेट में आ गई, जिसके बाद धक्का लगने से काजल गिरी, सेजल और रितु गिरी बस के पहिए के नीचे आ गईं।

हिरासत में बस चालक

बस की टक्कर के बाद बाइक टंकी पर बैठी श्रेया दूर जा गीरी, जबकि प्रतीक भी सड़क की दूसरी तरफ गिर गए, जिससे हादसे में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन बाकी तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में घायल प्रतीक और श्रेया को सैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा मामले में तहरीर प्राप्त की जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं, गाजीपुर में हुए इस हादसे का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को लेकर भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

Updated on:
07 Jun 2026 02:40 pm
Published on:
07 Jun 2026 02:40 pm