गोरखपुर

गोरखपुर में गर्ल्स बाइक चोर…सीसीटीवी में कैद, सूचना के छह दिन बाद भी थाना पुलिस बनी रही अंजान

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां रात के अंधेरे में दो लड़कियां बाइक चोरी कर लेती गई। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। SSP गोरखपुर के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया है।

2 min read
Nov 26, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीसीटीवी में कैद है बाइक चोरी की घटना

गोरखपुर में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी गांव में सीसीटीवी कैमरे में दो लड़कियों द्वारा चोरी कर बाइक ले कर जाते हुए तस्वीर कैद है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो लड़कियां चुपके से टहलते हुए आई। बरामदे में खड़ी बाइक को पैदल ही लेकर दोनों निकल गई। दोनों लड़कियों की एक महिला घर के बाहर निगरानी भी कर रही थी।पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ झंगहा थाने पर शिकायत की लेकिन छह दिनों तक थाना पुलिस घुमाती रही। बुधवार को एसएसपी राजकरण नैय्यर के निर्देश पर फौरन मुकदमा लिखा गया है, पुलिस मामले के पर्दाफाश में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

अब बिहार में भी चलेगा यूपी का योगी मॉडल, सम्राट चौधरी ने कर दिया एलान

लड़कियों द्वारा बाइक चोरी की शिकायत पर नहीं लिखा गया मुकदमा

जानकारी के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी गांव के रहने वाले जवाहर प्रसाद की घर के बाहर खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई थी। जवाहर प्रसाद ने सीसीटीवी चेक किया तो चौंकाने वाली चीज दिखी। यहां दो लड़कियां चुपके से टहलते हुए आई। इसके बाद दोनों ने इधर- उधर देखा। फिर बाइक को पैदल ही दोनों लेकर निकल गई। जवाहर प्रसाद ने सीसीटीवी फुटेज के झंगहा थाने पर शिकायत की है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि पीड़ित जवाहर का कहना है कि दोनों लड़कियां गांव की ही है। उसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

रात के अंधेरे में गायब हुई बाइक, सीसीटीवी में लड़कियों की हरकत कैद हुई

जवाहर प्रसाद ने बताया 20 नवंबर की रात घर के बाहर बरामदे में खड़ी मेरी पैशन प्रो बाइक चोरी हो गई। सुबह घटना की जानकारी हुई। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 9.42 मिनट पर दो लड़कियां आईं, जिनकी साथ एक अन्य महिला भी थी। दोनों लड़कियां बाइक को पैदल लेकर वापस उसी गली में चली गईं। जवाहर ने कहा कि घटना की लिखित सूचना प्रार्थना पत्र और ई-एफआईआर के माध्यम से पुलिस को दी थी।हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न ही बाइक बरामद हो पाई। बुधवार को SSP राजकरण नय्यर से मिलकर शिकायत की। उन्होंने झंगहा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि जांच कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें

विवाह में मची लूट, चिप्स लेकर भागा दूल्हा… देखती रह गई दुल्हन

Published on:
26 Nov 2025 06:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर