ग्रेटर नोएडा

Big Breaking- पैरा ओलंप‍िक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले वरुण भाटी के दादा-दादी की हत्‍या

ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव में वरुण भाटी के परिवार पर बदमाशों ने किया हमला, तीन गंभीर रूप से घायल
3 min read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 12:19 PM IST
Greater Noida Murder
Big Breaking- पैरा ओलंप‍िक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले वरुण भाटी के दादा-दादी की हत्‍या

ग्रेटर नोएडा। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात को ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले वरुण भाटी के परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने धावा बोलकर धारदार हथियारों से दो लोगों की हत्या कर और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) व क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला लूट के लिए हत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद से पूरे इलाक में तनाव के साथ ही भय का माहौल बना गया है।

जमालपुर गांव में है घर

ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव में पैरा ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले वरुण भाटी का घर है। कुछ दिन उनके सगे दादा आजाद और दादी वेदवती दिल्‍ली के खजूरी इलाके से यहां आए थे। वे वरुण भाटी के साथ ही वहां रहते थे। देर रात काे बदमाशों ने देर रात आजाद उर्फ कालू और उसकी पत्नी वेदवती पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्‍या कर दी। इसके अलावा उन्‍होंने दूसरे परिवार के सुधीर पुत्र हरिश्चंद्र और उसकी पत्नी पर भी वार कर उन्‍हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। कालूराम और उनकी पत्नी दिल्ली के निवासी थे। वे अपने गांव में कुछ दिन के लिए आए थे जबक‍ि पड़ोस में भी वरुण भाटी के रिश्‍तेदार रहते हैं। जानकारी के अनुसार, वरुण भाटी इस समय इंडोनेशियों के जकार्ता में चल रहे पैराएशियाड के लिए गए हुए हैं।

एक दिन पहले आए किरायेदारों पर शक

पुलिस के मुताबिक, घटनास्‍थल से खून के निशान तीसरे मकान तक गए हैं। वहां एक दिन पहले ही आठ-दस लोग किराये पर रहने के लिए आए थे। वारदात के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस उन पर शक जता रही है। माना जा रहा है क‍ि लूटपाट के लिए उन लोगों ने हत्‍या की है। हालांकि, अभी तक कितने की लूट हुई है, इसका कुछ पता नहीं चल सका है। एसपी देहत विनीत अग्रवाल का कहना है क‍ि कालूराम सिचाई विभाग से रिटायर थे।

सुबह आवाज लगाई तो पता चला

वहीं ग्रामीणों का कहना है क‍ि वे सुबह घूमने जाते हैं। शनिवार सुबह उन्‍होंने आवाज दी लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद उन्‍होंने अंदर आकर देखा तो वारदात का पता चला। आरोप है कि सुबह 5 बजे उन्‍होंने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिसकर्मी लेट पहुंचे। उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन से गांव में चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं। उन्‍होंने पुलिस से भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले किसान की मोटर चोरी हुई थी। आरोपी ने गांव में आग लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोपी को छोड़ दिया गया। उन्‍होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्‍हें 24 घंटे में न्‍याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।

पांच टीमों का हुआ गठन

वहीं, इस बारे में एसएसपी अजयपाल शर्मा का कहना है क‍ि कालूराम व उनकी पत्नी की हत्या किसी धारदार वस्‍तु से की गई है। लूट के लिए हत्या प्रतीत हो रही है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने गांव वालों को जल्द खुलासे का भी आश्वासन भी दिया।

Updated on:
13 Oct 2018, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All