गुडगाँव

गुरुग्राम में लिव-इन रिलेशनशिप से जन्में पांच माह के बच्चे को उसके ही पिता ने जहर देकर मार डाला

गुरुग्राम में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पहले से शादीशुदा एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर से हुए 5 महीने के बेटे को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। आरोपी पर पहले गर्भपात का दबाव बनाने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jun 02, 2026
Live In Relationship news
photo x

Gurugram Crime: गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक कपल काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जबकि युवक पहले से ही शादीशुदा बताया जा रहा है। इसलिए लिव-इन पार्टनर से जो बच्चा हुआ उससे वह बिल्कुल खुश नहीं था, जब बेटा 5 माह का हो गया तो अपने ही बेटे को जहर देकर मार डाला। आरोपी का नाम विक्रमजीत है, जो कि पहले से ही अपनी पार्टनर को गर्भपात करवाने के लिए दबाव भी बना रहा था। जनवरी 2025 में उसने बच्चे को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

'आपसी सहमति से बच्चा किया था'

गुरुग्राम के इस आरोपी का पूरा नाम हिसार निवासी विक्रमजीत है। जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 1 जून 2026 को उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 5 जनवरी 2025 को सूचना मिली थी कि एक पांच माह के बच्चे को अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने जब बच्चे के मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि साल 2023 से विक्रमजीत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की आपसी राजी मंजूरी से एक बेटे का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन पार्टनर ने बच्चे को कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। इस शिकायत पर बिलासपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी विक्रमजीत पहले से शादीशुदा था। वह बच्चे के जन्म से खुश नहीं था और महिला पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि इसी वजह से उसने चार जनवरी 2025 को बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

आगे की कानूनी कार्रवाई

आरोपी विक्रमजीत को दो जून 2026 को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Updated on:
03 Jul 2026 12:12 pm
Published on:
02 Jun 2026 07:50 pm
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम