ग्वालियर

लक्ष्मी और गौरी अब खुद के पैरों पर चलेंगी , लगाए कृत्रिम पैर

लक्ष्मी और गौरी अब खुद के पैरों पर चलेंगी , लगाए कृत्रिम पैर
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 1:31 PM IST
cow gwalior
लक्ष्मी और गौरी अब खुद के पैरों पर चलेंगी , लगाए कृत्रिम पैर

ग्वालियर. शहर में पहली बार विकलांग गो-वंश को कृत्रिम पैर लगाने का सफल प्रयोग देश की सबसे बड़ी गो-शाला लाल टिपारा मुरार में किया गया। इस दौरान यहां पर चलने में असमर्थ गाय लक्ष्मी और गौरी सहित शहर में 6 गायों को कृत्रिम पैर लगाए। यह गाय शहर व आसपास के हाइवे पर एक्सीडेंट में घायल होकर गो-शाला में लाई गईं थीं।

जयपुर के एक्सपर्ट डॉ. तपेश माथुर ने इन गायों के पैरों का नाप एक माह पहले लिया था। कृत्रिम पैर तैयार कर शहर में लाए गए और गो-शाला में गो सेवकों की मदद से गायों को पैर लगाए गए। इस दौरान श्रीकृष्णायन देशी गो रक्षा शाला के स्वामी ऋषभ देवानंद, नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, प्रभारी राजेंद्र गुर्जर, डॉ.उपेंद्र यादव मौजूद रहे। वहीं गो-शाला रायरू में निगमायुक्त विनोद शर्मा ने दो गायों को कृत्रिम पैर लगवाने की व्यवस्था की।

जारी रहेंगे प्रयास

नगर निगम आयुक्त ने कहा विनोद शर्माहाइवे से सबसे अधिक दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं, इसलिए लोगों को वाहन देखकर चलाने चाहिए। हम आगे भी यह प्रक्रिया जारी रखेंगे। ताकि गायों का जीवन आसान किया जा सके।

करनी होगी देखरेख
इंसानों की तरह ही गो-वंश में लगाए गए कृत्रिम पैरों को समय-समय पर निकालकर पुन: लगाना होगा। ताकि कोई घाव आदि न पड़े। इसके लिए उक्त गो-वंश की विशेष देखरेख भी करनी होगी।
डॉ. तपेश माथुर, एक्सपर्ट जयपुर

Updated on:
14 Aug 2018, 1:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल

ग्वालियर में ‘जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र’ बनवाने की नई व्यवस्था लागू, देरी होने पर लेनी होगी अनुमति