ग्वालियर। सावन के महीने में वैसे तो कई सारे व्रत आते है लेकिन महिलाओं के लिए एक खास व्रत होता है जिसके करने से पति की लंबी उम्र बढ़ जाती है। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं लाल रंग का जोड़ा पहन कर पूरे 16 श्रृंगार के साथ नाचती-गाती हैं। वहीं हरियाली तीज पर नवविवाहित लड़किया इस व्रत को अपने मायके में कर इस पर्व को मनाती हैं।