ग्वालियर। स्टेशन पर लगे रेलवे के सीसीटीवी कैमरे बेमतलब साबित हो रहे हैं, क्योंकि इनकी क्वालिटी इतनी घटिया है कि फुटेज साफ दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में कोई घटना होने पर परेशानी होती है और पहचान कर पाना मुश्किल होता है, वहीं आरपीएफ द्वारा लगाए गए कैमरे तीन माह में भी चालू नहीं हो पाए हैं, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।