ग्वालियर

देखें वीडियो : बारिश से रुकी रेलवे की रफ्तार, पानी में डूबा ट्रैक, बंद रहा ट्रेन का रूट, जानिए पूरी खबर……

देखें वीडियो : बारिश से रुकी रेलवे की रफ्तार, पानी में डूबा ट्रैक, बंद रहा ट्रेन का रूट, जानिए पूरी खबर......
2 min read
• •
Sep 03, 2018
speed of the railway stopped by the rain, route of the closed train
देखें वीडियो : बारिश से रुकी रेलवे की रफ्तार, पानी में डूबा ट्रैक, बंद रहा ट्रेन का रूट, जानिए पूरी खबर......

ग्वालियर/श्योपुर । दो दिन से शहर सहित जिले भर में हो रही लगातार बारिश के चलते रविवार को कई नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे रास्ते भी बाधित हो गए। श्योपुर-ग्वालियर ट्रेन रूट पर भी एक जगह ट्रैक पानी में डूब गया, जिसके कारण नैरोगेज ट्रेनें रास्ते में ही फंस गई और श्योपुर-ग्वालियर ट्रेन रूट दिन भर बंद रहा ।

यूं तो शनिवार को भी दिन भर रिमझिम बारिश हुई, लेकिन रविवार की रात्रि से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी रही। जंगल क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण खोजीपुरा स्टेशन के पास भी जंगल का पानी एक नाले के माध्यम से ट्रैक के ऊपर तक आ गया। यही वजह रही कि श्योपुर से ग्वालियर जाने वाली नैरोगेज ट्रेन सुबह 8 बजे से ही खोजीपुरा स्टेशन पर फंस गई। वहीं सबलगढ़ से श्योपुर आने वाली ट्रेन भी इकडोरी स्टेशन पर फंसी रही। जिसके चलते कई यात्री स्टेशनों पर ट्रेन रवाना होने का इंतजार करते रहे, वहीं कई दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। वहीं गिरधरपुर के निकट जमूदा और सरारी नदी भी उफनी ओर ट्रैक के लेवल पर चली ।

जिले की बारिश का 85 फीसदी कोटा पूरा

बीते 24 घंटे से शहर लगातार बारिश हुई, जिससे पूरा शहर तरबतर नजर आया। भू-अभिलेख आंकड़ों के मुतबिक जिले में शनिवार की सुबह 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद जिले की बारिश का आंकड़ा 691 मिमी पर पहुंच गया। हालांकि जिले की कुल औसत बारिश 822 मिमी है, लेकिन अभी तक 85 फीसदी बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं श्योपुर शहर में शनिवार की शाम 5 बजे से रविवार की शाम 5 बजे तक के 24 घंटों में ३२ मिमी बारिश दर्ज की गई है ।

ग्रामीणों इलाकों के कई रास्ते भी हुए बंद

जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद जहां नैरोगेज रूट बाधित हुआ है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी कई रूटों पर आवागमन बाधित रहा। बारिश के चलते ढोढर अस्पताल कैंपस लबालब हो गया, तो कई अन्य क्षेत्रों में भी पानी भर गया है ।

कोटा बैराज से छोड़ा पांच हजार क्यूसेक पानी

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में भी हुई बारिश के बाद कोटा बैराज से रविवार की सुबह 2 गेट खोलकर पांच हजार क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा गया। जिससे 24 घंटे बाद जिले की सीमा में चंबल का जलस्तर बढऩे की संभावना है ।

Updated on:
03 Sept 2018 03:54 pm
Published on:
03 Sept 2018 03:44 pm