
हमीरपुर. उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा ट्वीटर के माध्यम से प्रदेश की जनता के लिए रोड सेफ्टी चैलेंज पेश किया गया, वही जिसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही है, ताकि वह यात्रा करते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करें और अपना जीवन सुरक्षित रखे।
वही डीजीपी के निर्देश पर हमीरपुर अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव व सीओ लाइन श्रीराम के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से पूरे शहर में यूपी 100 की मोटर साइकिल दस्ता सवार जवानों के द्वारा रैली निकाली गई, और लोगों को सीट बेल्ट व बाइक चलाते समय बाइक चालक व साथ में बैठने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की भी अपील की।
यह भी पढ़ें- पत्नी को था पति से प्यार .. फिर एक दिन आ गया प्रेमी, कमरे में ले जाकर बोला कुछ एेसा कि..
वही रैली एसपी कार्यालय से शुरू हुई चौराहा, बस स्टाप, रानी लक्ष्मीबाई पार्क सहित , अमन शहीद , रहुनियां धर्मशाला , कालपी चौराहा, सुभाष बाजार, रमेडी तिराहा, आकिल तिराहा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
रैली की अगुवाई करते हुये एएसपी एलएस यादव ने लोगों को बताया कि आपका जीवन अनमोल है, कभी भी यात्रा करते समय हीला हवाली न बरतें, और चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें ।
इसी मौके पर यूपी 100 प्रभारी गिरेन्द्र सिह, शहर कोतवाल शैल कुमार सिंह, आर आई जेपी पांडेय सहित कई इंस्पेक्टर उपस्थित रहे । इस मौके पर यातायात टीम के लोग भी शामिल रहे।