
दुल्हन आज कर रही थी सगाई की तैयारी अौर नहीं आया मंगेतर, वजह थी ये..
रायबरेली. डलमऊ गंगा घाट पर ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए दो युवक स्नान करने जैसे ही गंगा में उतरे थोड़ी देर तक तो लोगों ने इन युवकों को देखा फिर अचानक नदी में डूबने लगे तो कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तभी वहां मौजूद गोताखोरों ने इन युवकों को बचाने के लिये कूदे लेकिन उन दो युवकों में से एक को तो बचा लिया गया दूसरे की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया।
मंगलवार को जेष्ठ माह की पूर्णिमा पर पूरे बर्दहन जिला अमेठी निवासी अमित कुमार अपने साथी संग नुंदीपुर जिला अमेठी निवासी कृष्णलाल पुत्र काशी प्रसाद के साथ गंगा स्नान करने के लिये अपनी बाईक से आये हुए थे। दोनों साथी सड़क घाट पर स्नान कर रहे थे तभी स्नान करते समय गहरे पानी में चले गये। जिससे दोनों युवक डूबने लगे। डूब रहे युवक की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में भी हो-हल्ला मच गया और आनन फानन गोताखोरों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर डूब रहे दोनों युवक को बाहर निकाला। जिसमें अमित कुमार की मौत हो जबकि साथी कृष्णलाल को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डलमऊ सीएचसी लेकर आये जहां साथी से पूछताछ पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर सुनकर मां गायत्री देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था वह अपने छोटे भाई युवराज और अपने माता पिता को छोड़ कर चला गया।
मृतक अमित कुमार सिलाई का काम करता था। अमित की सगाई 30 मई को होनी थी। वह सगाई को लेकर बहुत ही खुशनुमा माहौल में जी रहा था, न जाने किसकी बुरी नजर लगी कि जेष्ठ माह की पूर्णिमा पर स्नान करते समय अमित कुमार मौत की नींद में सो गया।
Updated on:
30 May 2018, 2:17 PM IST
Published on:
30 May 2018, 12:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.