
प्रेमी का प्यार पाने के लिए पत्नी ने उठाया लिया एेसा कदम, पूरे इलाके में मच गया हड़कंप
बहराइच. जिले में एक बड़ा संवेदनहीन मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी को 40 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पति का मर्डर करवा दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस टीम ने बीते 24 मई को थाना हरदी क्षेत्र में हुए एक तेजराम यादव नाम के युवक की हत्याकांड का राज फाश करने के लिये बड़ी गहनता से अपना नेटवर्क लगाया। फिर क्या था जैसे ही पुलिस टीम ने अपना राडार बिछाया तो घटना के खुलासे में जरा भी वक्त नहीं लगा और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि इस हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाने की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी की असल मास्टर माइंड निकली,जिसने अपने प्रेमी को 40 हजार की सुपारी देकर अपने पति का मर्डर करवा डाला।
मामला बहराइच जिले के थाना हरदी क्षेत्र में हुए बहुचर्चित तेजराम यादव मर्डरकाण्ड में सामने आया है, जहां अवैध सम्बन्धों के बीच रास्ते का कांटा बन रहे पति की हत्या कराने की साज़िश उसकी पत्नी ने ही रच डाली और अपने प्रेमी को 40 हज़ार रुपये देकर अपने पति की मौत का सौदा कर डाला। पुलिस टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है, हालांकि इस घटना को अंजाम देने के लिये भाड़े पर बुलाये गए दो हत्यारे फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।
बीती 24 मई को हरदी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का आज पुलिस ने खुलासा कर मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी का एक युवक के साथ अवैध सम्बन्ध था। पत्नी के अवैध संबंधों में रास्ते का कांटा बन रहे पति को रास्ते हटाने की साज़िश खुद पत्नी ने ही रची। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को 40 हजार रुपये की सुपारी दी गई। 23 की रात जब तेजराम यादव अपनी घर से ससुराल जाने के लिए निकल की तभी पत्नी ने इसकी सुचना हत्यारों की दे दी जिसके बाद रस्ते में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने टीम ने जब परिवार की कॉल डिटेल खंगाली तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये जिस पर अमल करते हुए पास के ही गांव के प्रेमी विनोद को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो पता चला की विनोद का मृतक की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहे थे और हत्या की सुपारी देने के लिए पत्नी ने विनोद को कहा था।
फिलहाल पुलिस अब दोनों भाड़े के हत्यारों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें की इस हत्याकांड के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया था जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थी साथ ही कुछ पुलिसवालों को चोटें भी आई थी।
Updated on:
30 May 2018, 2:38 PM IST
Published on:
30 May 2018, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.