
ओवरटेकिंग के चक्कर में बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर ,एक की मौत 10 घायल
बहराइच. गोंडा मार्ग पर देर रात सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर होने की वजह से बस में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गयी जबकि छूट्टी लेकर अपने घर देवरिया जा रहे बस में सवार 2 एसएसबी के जवानों समेत करीब 10 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिये बहराइच सदर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल हुए SSB के दोनों जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। ये वारदात कोतवाली देहात इलाके के चिलवरिया पुलिस चौकी के नजदीक घटित हुई। हादसे की भनक पाते ही कोतवाली देहात की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आनन फानन में सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया ।
सवारियों को लेकर लखीमपुर के पलिया इलाके से देवरिया जिले के लिये जा रही एक प्राइवेट बस बहराइच -गोंडा मार्ग पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे बस को चीरते हुए ट्रक आगे की तरफ निकल गया। इस घटना से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गयी जबकि करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही देहात कोतवाली और पयागपुर थाने की टीम मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि लगभग दस लोग घायल है जिसमे दो एसएसबी के जवान भी शामिल है एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बे से सवारियों को लेकर देवरिया की तरफ जा रही थी ।इसी बीच देर रात करीब एक बजे जब बस बहराइच गोंडा मार्ग पर स्थित कोल्हुआ गांव के पास पहुंची तो एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर मे सवारियों से भरी बस सामने से आ रहे ट्रक से सीधे जा भिड़ी। इस घटना में तेज रफ्तार ट्रक बस को चीरते हुए आगे की तरफ निकल गया वहीं मौके पर हुई तेज आवाज और लोगों की चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकाला । घायलों में बस में सवार दो एसएसबी के जवान भी शामिल हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है
Published on:
18 May 2018, 2:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.