हरदोई

‘हम साथ रहेंगे…’ हरदोई में पेड से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

Hardoi Crime News: हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव। सोमवार शाम से थे लापता, परिजनों में मचा कोहराम। जानें पूरी खबर...
2 min read
May 05, 2026
hardoi police, hardoi news, up news, lover girlfriend dead body, love affair
हरदोई में पेड से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव | फोटो सोर्स- Gemini

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में एक सरकारी ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके हुए मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और सोमवार शाम से ही अपने घरों से लापता थे।

दोनों सोमवार शाम से ही लापता थे

यह घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुर नौसारा की है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय रवि उर्फ टाइगर और युवती की पहचान 16 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे आपस में रिश्तेदार थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे दोनों अपने घरों से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

मंगलवार सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजरे, तो उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी। दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। काजल का शव दुपट्टे से लटका हुआ था और रवि का शव गमछे से लटका हुआ था। यह देखते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों को नीचे उतारा।

क्या कहना है पुलिस का?

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। हरदोई के पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंन बताया कि मृतक युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे। सोमवार शाम को ही युवती के चाचा ने थाने में तहरीर देकर युवक पर उसे भगा ले जाने की शिकायत दी थी। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह पूरा मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Published on:
05 May 2026 04:33 pm