हरदोई

अफसरों का कमाल! सीएम के दौरे से पहले टॉयलेट के टाइल्स भी कर डाले भगवा

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से ही सचिवालय समेत तमाम सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंग दिया गया है...

2 min read
Jun 02, 2018
saffron toilet tiles
अफसरों का कमाल! सीएम के दौरे से पहले टॉयलेट के टाइल्स भी कर डाले भगवा

हरदोई. बिल्डिंग, सोफा-कुर्सी और स्कूल के बाद टॉयलेट को भगवा कलर में रंग दिया गया है। दरअसल शनिवार को हरदोई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कई योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करनी थी। उनके दौरे के एक दिन पहले अधिकारियों ने टॉयलेट में भगवा रंग टाइल्स लगा दी गईं।

मुख्यमंत्री के आठ घंटे लंबे कार्यक्रम को देखते हुए हरदोई जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पसंद और नापसंद का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम स्थल पर भगवा रंग के पर्दे लगाये गये। इतना नहीं टॉयलेट में लगे सफेद टाइल्स को उखाड़कर उनकी जगह भगवा कलर की टाइल्स लगा दी गईं। इस दौरान बच्चों से भी काम लिया गया। इस पूरे मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें : हज हाउस के बाद अखिलेश यादव का ये बड़ा प्रोजेक्ट भी योगी सरकार में हो गया भगवा

37 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां मुख्यमंत्री ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया, वहीं सैकड़ों ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई जिले के लिये करीब 37 करोड़ के विकास कार्यों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

पहले भी हुआ है विवाद
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से ही सचिवालय समेत तमाम सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव की सरकार में बने साइकिल ट्रैक को भी भगवा कर दिया गया। सचिवालय के साथ-साथ कई सरकारी इमारतों, यहां तक की सराकरी स्कूलों तक को भगवा रंग से रंग दिया गया। हज हाउस की चाहरदीवारी भी भगवा कर दी गई। एक के बाद एक इमारतों के भगवाकरण पर विपक्ष ने तीखा विरोध किया। इसके बाद कुछ इमारतों को फिर उनके पुराने रंग में रंगा गया।

Published on:
02 Jun 2018 05:05 pm