लखनऊ.योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश में भगवा रंग का बोलबाला है। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के आवास से लेकर, एनेक्सी भवन, स्कूल, बसें यहां तक कि राजधानी के हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया था। अब बारी पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में बने साइकिल ट्रैक की है। राजधानी में डिवाइडर, पार्क और साइकिल ट्रैक पर भगवा रंग चढ़ गया है।