हाथरस

कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मुकुल उपाध्याय ने बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 6:44 PM IST
Seema Ramveer
कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय पर उनके छोटे भाई ने लगाए गंभीर आरोप

हाथरस। एक तरफ अन्य पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैैं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में घमासान छिड़ गया है। बसपा प्रमुख मायावती द्वारा निष्कासित किए गए मुकुल उपाध्याय ने मायावती सहित अपने बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगए हैं।

जान को बताया खतरा

बता दें कि गुरुवार को ही बसपा प्रमुख मायावती के निर्‌देश पर मुकुल उपाध्याय को छह साल के निष्कासित किया गया है। इसके बाद मुकुल ने आज प्रेस कॉन्फेरंस कर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय व भाभी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय से अपनी जान को खतरा बताया था। मुकुल ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि बड़े भाई पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय उनकी हत्या करा सकते हैं।

सीमा को अलीगढ़ से लड़ाना चाहते हैं रामवीर

मुकुल का तर्क है क्योंकि वह अलीगढ़ से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन उनके बड़े भाई रामवीर उपाध्याय अपनी पत्नी सीमा उपाध्याय को अलीगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहते हैं इसलिए रामवीर उनकी हत्या करा सकते हैं। साथ ही मुकुल उपाध्याय ने मायावती पर टिकट के बदले पांच करोड़ रुपए मांगनने का भी आरोप लगाया है। रुपए न दे पाना अपने निष्कासन की वजह बताई है।

कद्दावर नेता हैं रामवीर

बता दें कि बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को हाथर, आगरा, अलीगढ़ सहित पश्चिममी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। उनकी यहां खासी पकड़ मानी जाती है खासकर ब्राह्मणों में। रामवीर उपाध्याय ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिनके परिवार के लगभग सभी सदस्य राजनीति में हैं। पत्नी से लेकर भाई सभी राजनीति में। इन सबको रामवीर उपाध्याय ही राजनीति में लाए। यह पहला मौका है जब रामवीर उपाध्याय के परिवार की रार खुल कर सामने आई है।

Updated on:
9 Nov 2018, 6:44 PM IST
Published on: