16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के दिन बुझा चिराग : लूट के इरादे से बदमाशों ने की हत्या

व्यंकट रोड पर घटना से खिंचा सनाका, दो गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 9 Nov 2018, 6:40 PM IST

Pirates kill with intention of robbery

Pirates kill with intention of robbery

रीवा. दीपावली के दिन बदमाशों ने घर का चिराग बुझा दिया। लूट के इरादे से बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, मरणासन्न हालत में अस्पताल लाये गये युवक ने देर रात दमतोड़ दिया। घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंचा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सिटी कोतवाली थाने के व्यंकटरोड की है। विनोद कोल (17) निवासी खोबर थाना चोरहटा दीपावली के दिन सामानों की खरीददारी करने अपने दोस्त के साथ रीवा आया था। दोनों लोगों ने दोपहर सामान खरीदा और सांयकाल करीब चार बजे वे वापस जा रहे थे। पैदल जैसे ही वे व्यंकट रोड पर पहुंचे तो पीछे से दो बदमाश आये और परिचय बढ़ाते हुए किशोर को सूनसान गली में ले गये। इस दौरान बदमाश उसके पास मौजूद रुपए छीनने लगे। किशोर से छीनाझपटी देखकर उसे बचाने दोस्त भी पहुंच गया। दोनों ने बदमाशों का विरोध किया तभी एक बदमाश ने जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट में वार कर दिया। चाकू का वार शरीर के भीतरी अंगों को चीरते हुए पूरा शरीर में धंस गया। खून से लथपथ हालत में किशोर वहीं गिर पड़ा। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जिसका फायदा उठाकर बदमाश पीडि़त की जेब में रखे ढाई सौ रुपये निकालकर मौके से फरार हो गये।

किशोर ने अस्पताल में दमतोड़ दिया
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर अवस्था में पड़े किशोर को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। लेकिन देर रात किशोर ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। इस घटना से दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। बदमाशों ने जिस चाकू का इस्तेमाल किया था वह टायर छीलने वाला धारदार चाकू था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पूरा परिवार सकते में है।

चोरहटा में आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर लगाया जाम
आक्रोशित परिजनों ने चोरहटा में जाम लगा दिया। घटना से गुस्साये परिजन सुबह से ही चोरहटा थाने के सामने बैठे हुए थे। परिजन शव को लेकर चोरहटा पहुंचे तो उन्होंने शव को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह भी चोरहटा पहुंचे और परिजनों के साथ धरना दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश देकर शांत करवाने का प्रयास कर रही थी। जाम के चलते घंटों आवागमन बाधित रहा।

एक तरफ बदमाशों की धरपकड़, दूसरी ओर लूटपाट
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपावली के दिन पुलिस गुण्डा-बदमाशों की धरपकड़ कर रही थी। सिटी कोतवाली पुलिस को भी गुण्डा बदमाशों को धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए थे। एक तरफ तो पुलिस उनको पकडने में लगी थी और दूसरी ओर अपराधी बेखौफ लोगों को लूट कर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है।