16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखों से झुलसे 12, स्टोव के आग से पत्नि की हुई मौत

जिसमें 12 मरीजों में से 10 बच्चे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 9 Nov 2018, 6:42 PM IST

jila hospital

पटाखों से झुलसे 12, स्टोव के आग से पत्नि की हुई मौत

बिलासपुर. शहर में पटाखों से जलने की छुटपुट घटनाएं हुई। जिला अस्पताल में क रीब 12 केस आए वहीं सिम्स में कोई भी व्यक्ति पटाखों से जलने से इलाज कराने नहीं पहुंचा। दिवाली त्योहार को देखते हुए जिला अस्पताल और सिम्स में डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया था। बर्न वार्ड की व्यवस्थाएं भी दुरु स्थ की गई थीं। दीपावली की रात जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने 12 मरीजों की मरहम-पट्टी की। अस्पताल के कर्मचारियों की माने तो सबसे ज्यादा बच्चे पटाखों से आहत हुए हैं। जिसमें 12 मरीजों में से 10 बच्चे थे।

त्योहार के दौरान सूतली बम फटने से किसी बच्चे का हाथ जल गया तो कोई चकरी व अनारदाना विस्फोट का शिकार हुआ। हालांकि यहां पहुंचे प्राय: सभी मरीजों को मामूली चोटें आईं। डॉक्टरों ने इलाज कर उन्हें तत्काल छुट्टी दे दी। वहीं सिम्स में पटाखों से जलने के कोई केस नहीं आया। सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि त्यौहार के रंग में भंग न पड़े इसके लिए सिम्स मे बर्न केसों को लेकर डॉक्टर्स सजग थे। धनतेरस से लेकर दिपावली तक यहां पटाखों से आहत होकर कोई मरीज नहीं पहुंचा। वहीं त्योहार के दिन ग्राम बेहतरी निवासी एक दंपत्ती स्टोव के मिट्टी तेल से गंभीर रुप से झुलस गए थे। जिसमें से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है और पति जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है।