बता दें कि गुरुवार को ही बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर मुकुल उपाध्याय को छह साल के निष्कासित किया गया है। इसके बाद मुकुल ने आज प्रेस कॉन्फेरंस कर मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुकुल उपाध्याय का सीधा आरोप है कि मायावती ने लोकसभा टिकट देने के एवज में उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की। मुकुल ने कहा कि वह अलीगढ़ से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं थे इसलिए उन्हें निकाल दिया गया। मुकुल ने आरोप लगाया है कि बसपा प्रमुख बिना रुपए के टिकट नहीं दे रही हैं।