रालोद नेता जयंत चौधरी ने किया- मोदी और योगी सरकार ने अब तक क्या किया है ?
हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को विफल बताते हुए सवाल किया है कि इन सरकारों ने आम जनता के लिए अब तक क्या किया है। उन्होंने कहा कि फिर से नोटबंदी की यादें ताजा हो गयी हैं। यह सरकार और आरबीआई की विफलता है। इसकी जांच होनी चाहिए। रालोद नेता ने कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा।
'भाजपा अहंकार में डूबी'
जयंत चौधरी गुरुवार को हाथरस में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही और अहंकार में डूबी हुई है। उसने कठुआ और उन्नाव जैसी घटनाओं से पल्ला झाड़ने का जो काम किया है, उससे वो बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता दूसरी राज्यों की घटनाओं का हवाला देकर आरोपियों के बचाव में जुटे हैं।
एनकाउंटर पर उठाए सवाल
रालोद नेता जयंत चौधरी ने यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सारे अपराधी सरेंडर हो रहे हैं। उनका एनकाउंटर किया जा रहा है तो अपराध क्यों नहीं कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस एविडेंस इकट्ठा नहीं कर पा रही है। आज भी वो एक पॉलिटिकल फोर्स है। जिसका मिस यूज हो रहा है।
ये भी पढ़ें- भू-माफियों पर कार्रवाई के लिए तैयार हुआ ये प्लान, अब एक्शन की तैयारी
गठबंधन का प्रयास जारी
लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को लेकर जयंत का कहना है कि चौधरी अजित सिंह ने लोकसभा उप चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करने का ऐलान किया था। उसके परिणाम भी अच्छे आये, लेकिन उन्होंने ऐसे एक प्रयोग बताया और कहा कि यह गठबंधन नहीं है। जयंत ने कहा कि गठबंधन का प्रयास जारी रहेगा।