हाथरस

सुबह चार बजे बिजली चेकिंग करने घर में घुसा जेई, बेडरूम में पकड़ा गया

सुबह चार बजे बिजली चेकिंग के नाम पर जेई और उसका साथी एक घर में घुस गए।

2 min read
Oct 14, 2017
woman molested by power department JE
woman molested by power department JE

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रूहेरी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग के जेई समेत दो कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। वाक्या शनिवार सुबह चार बजे का है। बिजली चेकिंग के नाम पर जेई एक घर में घुसा था। परिवार की महिलाओं पर उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जेई और उसके सहकर्मी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

सुबह चार बजे बिजली चेकिंग
शनिवार तड़के चार बजे जब गांव रुहेरी में लोग नींद थे, उसी वक्त बिजली विभाग के लहरा फीडर के जेई अजय गोपाल अपने सहकर्मी के साथ एक घर में घुस गया। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जेई और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी। परिवार की महिलाओं ने जेई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

बेडरूम में बैठा मिला जेई
मकान मालिक ने बताया कि ये लोग महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। जब दोनों से पूछा गया तो वो बिजली चेकिंग करने के नाम पर 10 हजार रुपए मांगने लगे। उन्होंने कहा कि घर में चक्की चलती है। उसका मीटर भी घर के बाहर लगा हुआ है, लेकिन ये लोग घर के अंदर घुस आये। वो भी बिजली चेकिंग करने सुबह चार बजे। हैरानी की बात यह है कि परिवार के लोगों ने जेई को बेडरूम में पकड़ा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी किया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर असल वाक्या क्या था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Updated on:
14 Oct 2017 03:26 pm
Published on:
14 Oct 2017 03:23 pm