स्वास्थ्य

Badam Milk :- सेहत और सुंदरता के लिए बहुत फायदेमंद है बादाम का दूध, इस तरह करें सेवन

Badam milk :- बादाम का दूध आपकी सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका रोजाना सेवन करने से जहां आप स्वस्थ रहेंगे, वही आपकी सुंदरता में भी दिन-ब-दिन निखार आएगा।

2 min read
Jun 30, 2021
Badam Milk
Badam Milk

वैसे तो बादाम का सेवन लोग कई प्रकार से करते हैं। लेकिन Badam milk का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। दूध भी कैल्शियम से भरपूर होता है। जो शरीर को मजबूत करने के साथ ही हड्डियों को भी स्ट्रांग बनाता है। इसलिए बादाम का दूध रोज पीना चाहिए।

बादाम के दूध के फायदे-

बादाम का दूध विटामिन ए से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। यह आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मददगार होता है। इसी के साथ तनाव को भी दूर करता है। इसका रोजाना सेवन करने से मोतियाबिंद सहित आंखों से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है।

हार्ट को स्वस्थ रखने में मददगार-

बादाम का दूध पीने से हार्ट स्वस्थ रहता है। हमारा इस दूध में कोलेस्ट्रॉल या सैचुरेटेड फैट नहीं होता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है।यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बादाम के दूध में विटामिन ई होता है। जो हृदय को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है।

हड्डियों के लिए बेहतर -

बादाम के दूध का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम होता है। इसी के साथ में विटामिन डी भी होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए अमृत -

बादाम का दूध विटामिन ई से भरपूर होता है। इसलिए यह त्वचा के लिए अमृत के समान होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।।जो त्वचा को निखारने में मददगार होते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे होते हैं।

इम्युनिटी होगी स्ट्रांग-

बादाम का दूध हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मददगार होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, डी और मिनरल्स होते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन और विटामिन बी भी होता है । जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

Published on:
30 Jun 2021 04:21 pm