स्वास्थ्य

Tamarind Leaves Benefits: इमली की पात्तियों को करें रोजाना के डाइट में शामिल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर , पेट को दिलाता है राहत

Imli Leaves: इमली का सेवन आमतौर पर सभी बेहद पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इमली ही नहीं इसकी पत्तियां भी बहुत सारे गुणों से भरपूर होती हैं, इसलिए इनके पत्तियों के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।  
3 min read
• •
Updated: 21 May 2022, 10:48 AM IST
 इमली की पात्तियों को करें रोजाना के डाइट में शामिल, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर , पेट को दिलाता है राहत
health benefits of tamarind leaves

Tamarind Leaves Benefits: खट्टी मीठी इमली को खाना आमतौर पर सभी बेहद पसंद करते हैं, इसका इस्तेमाल वहीं भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इमली सिर्फ स्वाद में ही नहीं बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा गुणकारी होती है, वहीं इमली के साथ इसकी पत्तियां भी सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। इमली की पत्तियों के रोजाना सेवन से कब्ज, पेट दर्द, पेट में गैस,किडनी के जैसी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए जानिए कि इमली के इस्तेमाल से कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होते हैं।

जानिए इमली के पत्तियों के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

1.डायबिटीज को करती है कंट्रोल
इमली के रोजाना सेवन से डायबिटीज की बीमारी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रण में रहता है। यदि आपके शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो आप रोजाना सुबह के खाली पेट इमली के पत्तियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो शाम को भी इसके पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक नियंत्रित रहता है। इसलिए इसका सेवन आपको रोजाना जरूर करना चाहिए।

2.वेट होता है कंट्रोल
वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इमली की पत्तियों का सेवन काफी ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है, इसकी पत्तियों में एक हाइड्रोसिट्रिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करता है, वहीं इसके पत्तियों के रोजाना सेवन से वेट भी काफी हद तक नियंत्रण में रहता है। इसलिए आप इसकी पत्तियों का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लो ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में है ये अंतर, पहचान कर करें इनका सही इलाज

3.कैंसर की समस्या हो जाती है दूर
इमली के पत्तियों के रोजाना सेवन से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं,जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं, इसलिए इस गंभीर से खुद का बचाव करने के लिए इमली के पत्तियों का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट डाइट में जरूर शामिल करें इस चटनी को, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल और बेली फैट की समस्या से भी मिलेगी राहत

4.इम्युनिटी को करती है बूस्ट
इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्यायों से राहत पाना चाहते हैं तो इमली की पत्तियों का सेवन बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है, इसकी पत्तियों के रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं ये पेट से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर करता है जैसे कि कब्ज, ब्लोटिंग, गैस बनना आदि। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए इमली के पत्तियों का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: किडनी से जुड़ी इन समस्यायों को कभी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानिए

5.लीवर के लिए होती है फायदेमंद
इमली ही नहीं इसके पत्तियों के रोजाना सेवन से भी लीवर से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, लीवर की सेहत को तो ये स्वस्थ रखते हैं और हार्ट से जुड़ी दिक्कतों को भी ये दूर करते हैं, इसलिए लीवर की सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए इसकी पत्तियों का रोजाना इस्तेमाल जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 May 2022, 10:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें