
diffrence between high and low blood pressure
Health Tips: आजकल कि डाइट और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई परशानी बनी ही रहती है, जैसे कि हाई या लो ब्लड प्रेशर की। ये समस्या होने पर बॉडी में रक्त प्रवाह असंतुलित होने लग जाता है। इसके होने पर शरीर में बहुत सारे बुरे प्रभाव पड़ते हैं। हार्ट जब तक सामान्य तरीकों से सर्कुलशन करता है, तब तक ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, लेकिन जैसे ही ये असामान्य होने लग जाता है तो शरीर में बहुत सारी दिक्कतें आ जाती हैं। वहीं इसके भी दो प्रकार के लक्षण होते हैं हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर। इसलिए इनमें अंतर जानने कि आपको बेहद आवश्य्कता होती है।
जानिए लो ब्लड प्रेशर के कौन-कौन से प्रभाव हो सकते हैं
लो ब्लड प्रेशर कि स्थति में दिल की गति में औसत मानक से कम ब्लड का प्रवाह होता है, वहीं लो बीपी होने पर व्यक्ति का बीपी में सिस्टोलिक 90 mm Hg से कम औरडायास्टोलिक 60 mm Hg से कम होता है।
हाई बीपी का प्रभाव
उच्च रक्तचाप ये एक बेहद गंभीर समस्या है, इसके होने पर व्यक्ति का दिल बॉडी में सही ढंग से पंप नहीं कर पाता है, इसके होने पर स्ट्रोक, किडनी से जुड़ी समस्याएं और किडनी फेलियर की समस्या उत्पन्न हो सकती है, हाई ब्लड प्रेशर की रीडिंग की बात करें तो सिस्टोलिक 130 से 139 mm Hg के बीच और वहीं डायास्टोलिक 80 से 90 के बीच होती है।
यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में अक्सर बनी रहती है स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं, जानिए इन लक्षणों के बारे में
हाई ब्लड प्रेशर के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
इसके होने पर व्यक्ति के बॉडी में लगातरा लगातार दर्द बना रहता है, वहीं ये दिक्क्तें ठंड के
मौसम में ज्यादा बढ़ता है, इसके होने पर सरदर्द, पसीना ज्यादा आना, और घबराहट की समस्या बनी रहती है।
जानिए लो बीपी के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
इनके लक्षणों कि बात करें तो थकान होना, मन का स्थिर न होना, त्वचा पीली पड़ जाना, सही से दिखाई न देना ये सारे इसके लक्षण हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन-यूरोप के बाद अब अमेरिका में भी दी मंकीपॉक्स ने दस्तक, जानें क्या है इस वायरस के लक्षण
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
19 May 2022, 5:29 PM IST
Published on:
19 May 2022, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.