Bitter Mouth Symptoms: सुबह उठने पर मुंह कड़वा लगना पाचन, लिवर या डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है। जानें कारण, घरेलू उपाय और डॉक्टर की सलाह।
Bitter Mouth Symptoms: सुबह उठते ही अगर अक्सर आपका मुंह कड़वा (Bitter taste in mouth) लगता है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। यह समस्या केवल खराब नींद या मसालेदार खाना खाने से ही नहीं होती, बल्कि कई बार यह बीमारियों का संकेत भी हो सकती है।भारत में बड़ी संख्या में लोग इस समस्या का सामना करते हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इसे इग्नोर कर देते हैं।
यह स्थिति आम नहीं है। यदि लंबे समय तक रहता है तो यह पाचन तंत्र, लिवर, डायबिटीज और दांतों से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा करती है। तो आइए जानते हैं कि सुबह मुंह कड़वा होने के सामान्य कारण, कौन-कौन सी बीमारियां इसके पीछे हो सकती हैं। साथ ही घरेलू उपाय और डाइट टिप्स और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
रात के समय लार का प्रोडक्शन कम हो जाता है। लार की कमी से मुंह में बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे सुबह उठते ही मुंह में कड़वाहट और बदबू महसूस हो सकती है।
रात को बहुत ज्यादा मसालेदार, तैलीय या गरिष्ठ खाना खाने से पाचन धीमा हो जाता है। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या होती है, और सुबह कड़वा स्वाद आने लगता है।
पानी की कमी से भी लार कम बनती है और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि सुबह उठते ही मुंह सूखा और कड़वा लगता है।
सोने से पहले दांत साफ न करने से बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों में जमा हो जाते हैं। ये बैक्टीरिया सल्फर जैसी गैसें छोड़ते हैं, जिससे कड़वाहट और बदबू दोनों होती है।
पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है। जिसमें एसिड रिफ्लक्स (GERD) पेट का एसिड गले तक पहुंचता है, जिससे सुबह कड़वाहट होती है। पाचन बिगड़ने से मुंह का स्वाद खराब हो सकता है। कई बार लिवर शरीर से टॉक्सिन निकालता है। अगर लिवर कमजोर हो रहा हो या फैटी लिवर जैसी समस्या हो, तो कड़वाहट बार-बार महसूस होती है। ब्लड शुगर बढ़ने से मुंह में फंगल इंफेक्शन और लार की कमी हो सकती है, जिससे सुबह मुंह कड़वा लगता है। मसूड़ों में सूजन (Gingivitis) कैविटी या दांत सड़ना, पायरिया ये सब मुंह की कड़वाहट का कारण हो सकते हैं।
किडनी खून से गंदगी को फिल्टर करती है। अगर यह काम ठीक से न हो, तो शरीर में टॉक्सिन बढ़ जाते हैं और मुंह कड़वा हो जाता है। कई बार दवाइयों का असर जैसे एंटीबायोटिक्स, ब्लड प्रेशर की दवाइयां, डायबिटीज की मेडिसिन इनके साइड इफेक्ट से भी मुंह का स्वाद बदल सकता है।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से लार का फ्लो बढ़ता है और बैक्टीरिया मरते हैं। रात को सौंफ और इलायची चबाकर सोने से बदबू और कड़वाहट दोनों कम होते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला को पाचन सुधारने और लिवर को मजबूत करने वाला माना गया है। इसे रात में गुनगुने पानी के साथ लेने से फायदा होता है। ग्रीन टी या तुलसी की चाय एंटीबैक्टीरियल होती है और सुबह की कड़वाहट को दूर करने में मदद करती है। नारियल पानी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है और पाचन तंत्र को शांत करता है।
कब डॉक्टर से मिलें?
अगर मुंह की कड़वाहट रोजाना सुबह महसूस हो साथ में पेट दर्द, पीलिया, या ज्यादा थकान हो डायबिटीज, किडनी, लिवर की पुरानी बीमारी है। तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए। इसे रोकने के लिए रात को हल्का और सुपाच्य भोजन करें। सोने से पहले ब्रश और माउथवॉश जरूर करें। पर्याप्त पानी पिएं। शराब और तंबाकू से दूरी बनाएं। नियमित एक्सरसाइज और योग करें। हेल्थ चेकअप करवाते रहें।