स्वास्थ्य

Health Tips : शरीर को ताकत प्रदान करते हैं छुहारे, रोजाना इस तरह करें सेवन

Health tips : खजूर यानी छुआरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विभिन्न पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं।

2 min read
Aug 03, 2021
Health Tips

छुहारे का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, खनिज, आयरन, लवण, कैल्शियम, अमीनो एसिड आदि तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन दूध के साथ करने से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल्स गुण होते हैं। जो शरीर के लिए सभी प्रकार से फायदेमंद होते हैं।

छुहारे का सेवन रोजाना करना चाहिए। आइए बताते हैं। इसका सेवन आपके लिए किस तरह फायदेमंद होता है।

कमजोरी दूर करेगा छुहारा-

छुहारा शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीज होता है और यह हमारे दांत भी मजबूत करता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है। वह उनके लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

शरीर को देता है एनर्जी -

छुआरे में भरपूर मात्रा में ग्लूकोस, फ्रुक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। इसलिए आप अपनी डाइट में छुहारे को शामिल जरूर करें।

कब्ज से राहत-

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें सुबह-शाम गर्म पानी के साथ छुहारे का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट में बनने वाली गैस की समस्या भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद-

छुआरा शरीर के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा भी ग्लोइंग होती है। क्योंकि इसमें सेलेनियम और विटामिन ए होता है। जो त्वचा से संबंधित रोगों से लड़ने में मदद करता है।

Published on:
03 Aug 2021 04:54 pm
Also Read
View All