स्वास्थ्य

Health Tips : भोजन के बाद चाय पीना शरीर के लिए नहीं फायदेमंद, होते हैं यह नुकसान

Health Tips : कुछ लोगों की आदत ऐसी हो जाती है कि वह भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीते हैं। लेकिन यह आदत शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 3:49 PM IST
Health Tips
Health Tips

वैसे तो चाय का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है ही सही। लेकिन अगर आप भोजन करने के बाद भी चाय पीते हैं। तो यह और भी नुकसानदायक है। इससे आप का पाचन तंत्र गड़बड़ होता है। यह ब्लड प्रेशर और हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है। तो आइए जानते हैं भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने से किस प्रकार नुकसान होता।

भोजन के बाद तुरंत चाय पीना हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। क्योंकि यह हमारे महत्वपूर्ण पोषक तत्व को अवशोषित करने में बाधा पैदा करता है। चाय में मौजूद कैफीन भोजन से आयरन और प्रोटीन के अवशोषण में रोकथाम करता है और पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है।

ब्लड प्रेशर पर असर -

भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने से इसका असर सीधा ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। दरअसल चाय में कैफीन होता है। जो खाना खाने के बाद चाय के सेवन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या खड़ी कर देता है। हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को तो खाना खाने के बाद चाय किसी भी कीमत पर नहीं पीना चाहिए और अन्य लोग भी नहीं पीएं तो सेहत के लिए फायदेमंद है।

पाचन तंत्र गड़बड़ -

भोजन करने के तुरंत बाद चाय का सेवन पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है। इससे शरीर में एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इस कारण से खाना पचने में बहुत दिक्कत होती है।

खून की कमी -

भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। क्योंकि चाय में फेनोलिक योगिक होता है। जो आयरन को अवशोषित करने में बाधा पैदा करता है। इस कारण खाने के बाद चाय पीने से शरीर प्रोटीन के साथ अन्य तत्वों को भी ग्रहण नहीं करने देता है। इससे आयरन की कमी हो जाती है।

सिर दर्द होना -

कई लोग सिर दर्द होने पर चाय पीते हैं। उन्हें लगता है कि इससे दर्द में राहत मिलेगी। लेकिन खाने के बाद अगर चाय का सेवन करते हैं। तो इससे शरीर में गैस बन सकती है और सिर दर्द की समस्या कम नहीं बल्कि बढ़ सकती है।

हार्ट के लिए नुकसान -

भोजन करने के बाद चाय पीना आपके हृदय के लिए भी नुकसानदायक है। चाय का सेवन करने से आपकी दिल की धड़कन तेज होती है। जिससे ह्रदय से संबंधित बीमारी का भय बन जाता है।इसलिए जहां तक हो सके भोजन करने के बाद चाय का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें