29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ear Pain : कान के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Ear pain : कान का दर्द सता रहा है। तो आप इन घरेलू उपाय का सहारा लीजिए। इनसे निश्चित ही आपको कान के दर्द से राहत मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Jul 2021, 4:50 PM IST

Ear Pain

Ear Pain

साफ सफाई का अभाव, सर्दी जुकाम, गंदगी या कान में पानी चले जाने आदि कारणों से कान में दर्द होता है। कई बार इंफेक्शन की वजह से भी कान में बहुत दर्द होता है। जो असहनीय हो जाने पर रात को सोने भी नहीं देता है। इसे आप कुछ घरेलू उपाय से दूर कर सकते हैं।

आंखों की तरह कान भी शरीर के नाजुक अंगों में से एक है। इसमें किसी भी तरह की चीज जैसे पानी, गंदगी आदि के कारण इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए आप कान को साफ सुथरा रखने के लिए बहुत सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें - बर्तन धोने से हो रहे हैं हाथ खराब, तो यह करें उपाय।

बेल की जड़ का उपयोग-

इंफेक्शन की वजह से कान में दर्द हो रहा है। तो आप बेल की जड़ का इस्तेमाल करें। इससे कान दर्द में राहत मिलेगी। आप बेल की जड़ को नीम के तेल में डुबोकर उसे जला दें और जलने के बाद जो तेल गिरे उसे कान में डालें। ऐसा करने से कान में संक्रमण और संक्रमण की वजह से होने वाले दर्द में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - स्किन की समस्या से निपटने के लिए अपनाएं ये तरीके।

पिपरमेंट का करें इस्तेमाल-

कान में दर्द हो रहा है। तो आप ही पिपरमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप भी पिपरमेंट की ताजी पत्तियों का रस निकाल लें और इसे कानों में दो बूंद डालें। इसकी वजह से कान में हो रहा इंफेक्शन दूर होगा।

यह भी पढ़ें - जुबान पर हुए छालों को दूर करने के लिए अपनाएं यह तरीके।

नीम की पत्तियों का उपयोग करें -

कान के दर्द में नीम की पत्तियां भी फायदेमंद होती है। क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नीम की पत्तियों का रस निकालें और उन्हें कानों में दो-दो बूंद डालें। इससे कान में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - सोने से पहले यह करें काम, जीवन में होगा आश्चर्यजनक बदलाव।

आम के पत्ते का रस-

कान में इंफेक्शन से होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए आम के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद होता है। उसकी कुछ बूंदे कान में डालें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करने से इन्फेक्शन का दर्द खत्म हो जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।