29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hands Care : बर्तन धोने से हो रहे हैं हाथ खराब तो यह करें उपाय

Hands Care : बर्तन धोने सहित घर के अन्य कामकाज में महिलाओं हाथ की त्वचा खराब हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही है। तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से उन्हें ठीक कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Jul 2021, 3:24 PM IST

Hands Care

Hands Care

जिस प्रकार आप चेहरे की त्वचा का ध्यान रखते हैं। उसी प्रकार हाथों की त्वचा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि दिन रात काम करने से हाथ की त्वचा में भी रूखापन आने लगता है। ऐसे में आपको यह घरेलू उपाय शुरू करना होगा। जिससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें - विटामिन, जिंक और कैल्शियम के लिए रोजाना करें इस सब्जी का सेवन।

जैतून का तेल लगाएं -

अगर बर्तन धोने से आपके हाथों की चमड़ी निकलती है। हाथ खुरदुरा हो रहे हैं। तो आप सोने से पहले जैतून के तेल से हाथ की हल्की मालिश करें। इससे आपके हाथों में नमी बनी रहेगी और हाथ नहीं फ़टेंगे और जो हाथ फट चुके हैं। वह भी ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - फेफड़ों को मजबूत करने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स।

गरम पानी और नमक -

हाथों की त्वचा को ठीक करने और उसका खुरदुरापन दूर करने के लिए आप गर्म पानी में थोड़ा नमक मिलाकर हाथों को कुछ देर पानी में रखें। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - त्वचा और बालों की देखभाल के लिए करें नीम का उपयोग।

स्क्रब करें -

हाथों की त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए आप सप्ताह में एक बार हाथों को स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद हाथों पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे आपके हाथ जल्दी ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - दांत और मसूड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो करें यह उपाय।

नारियल का तेल-

अगर आपके हाथ की त्वचा रूखी बेजान और फ़टी फ़टी हो रही है। तो आप इसमें रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाकर हल्के हाथ की मसाज कर लेना। इस प्रकार करने से आपको रूखी त्वचा से निजात मिलेगी और आपके हाथ फ़टना भी बंद हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।