स्वास्थ्य

Early Morning Heart Attack : इस ‘समय’ हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा, डॉक्टर ने शोध में पाया, जानिए क्यों

Early Morning Heart Attack : सुबह में हार्ट अटैक क्यों आता है? ये बात नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (NHLBI) द्वारा किए एक शोध में पता चल चुकी है। आइए, इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
Early Morning Heart Attack Symptoms, Doctors Explain Early Morning Heart Attack, subah me heart attack kyon hota hai,
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Early Morning Heart Attack : समय और सबसे अधिक हार्ट अटैक आने का भी कनेक्शन है। ये बात नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (NHLBI) द्वारा किए एक शोध में पता चली है। शोध के मुताबिक, सुबह के वक्त अधिक हार्ट अटैक आता है। अगर आप इस वक्त सावधान नहीं रहे तो सुबह-सुबह आपको हार्ट अटैक आ सकता है। इसके पीछे का कारण समझते हैं।

सुबह रक्त का थक्का जमने की संभावना अधिक

नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार, हमारे शरीर की प्लेटलेट्स, जो रक्त का थक्का जमाने वाली कोशिकाएं हैं। वो सुबह के समय अधिक सक्रिय हो जाती हैं। उठने के बाद शुरुआती घंटों में प्लेटलेट्स का चिपकना बढ़ जाता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने लगता है।

High BP In Morning | सुबह में हाई बीपी होता है 'ट्रिगर'

ये गाढ़ा रक्त हाई बीपी या डायबिटीज के साथ मिलकर एक 'ट्रिगर' का काम करती है। यदि धमनियों में पहले से ही फैटी प्लाक जमा है, तो बढ़ा हुआ रक्तचाप और थक्का जमने की प्रवृत्ति मिलकर रक्त के प्रवाह को पूरी तरह रोक सकती है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है।

हाई बीपी या डायबिटीज के मरीज सावधान

अगर आप हाई बीपी या डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको सुबह के समय अधिक सावधान रहने की जरुरत है। आप कोई भी ऐसा कार्य करने से बचें जिससे आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर ऐसे मरीजों को कड़ाके की ठंड और सुबह वाली सर्दी से बचने की सलाह देते हैं।

सलाह : सुबह इन बातों का रखें ध्यान
  • अचानक बिस्तर न छोड़ें। सोकर उठते ही एकदम से बिस्तर से न कूदें। जागने के बाद 2-5 मिनट तक बिस्तर पर ही लेटे रहें, शरीर को स्ट्रेच करें।
  • रात भर सोने के कारण शरीर डिहाइड्रेटेड (पानी की कमी) हो जाता है, जिससे खून गाढ़ा हो सकता है। सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद है।
  • भारी वर्कआउट जैसे तेज दौड़ना या कार्डियो आदि से बचें।
  • यदि आप बीपी कंट्रोल या खून पतला करने की दवा ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें कि उन्हें लेने का समय ध्यान रखें।
Published on:
09 Mar 2026 05:03 pm