स्वास्थ्य

Tight skin home remedies :- बढ़ती उम्र में त्वचा को टाइट रखने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

Tight skin home remedies :- जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे वैसे तो त्वचा में ढीलापन आता जाता है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपकी स्किन टाइट हो जाएगी और आप जवां और निखरी हुई नजर आएंगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 11:28 AM IST
Tight skin home remedies
Tight skin home remedies

स्किन को टाइट करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकती हैं। यह सभी उपाय प्राकृतिक चीजों से किए जाएंगे। जिससे आपकी Skin को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि कई फायदे ही होंगे। इसलिए आप आज से ही इन उपाय को शुरू कर सकती हैं।

नारियल का तेल-

नारियल का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और कई प्रकार के पोषण देता है। इसके लिए आप नारियल के तेल से मालिश करें और करीब 10 से 15 मिनट तक मसाज करने के बाद इस तेल को रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा और आपकी Skin Tight भी होगी।

एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल Skin के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा का एक पत्ता बीच में से काटे और उसका गूदा निकालकर चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।

नींबू का उपयोग करें-

त्वचा के लिए नींबू बहुत ही फायदेमंद होता है। यह कोलेजेन का निर्माण करता है और इसमें विटामिन सी होता है। इसे आप बीच में से काट कर चेहरे और गर्दन पर रगड़ते हुए लगाएं और करीब आधे घंटे तक रहने दे। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा और आपकी त्वचा टाइट भी होगी।

खीरे का उपयोग करें -

खीरा आपकी स्किन पर टोनर की तरह काम करता है। इसके लिए आप खीरे को काटकर उसे रगड़ते हुए चेहरे पर लगाएं। या फिर खीरे के रस को चेहरे पर लगाएं। फिर इसे सूखने दें। जब यह अच्छे से सुख जाए तब आप चेहरे को धो सकते हैं। खीरे के रस से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा । त्वचा हाइड्रेट होगी और त्वचा का ढीलापन भी दूर होगा।

चंदन लगाएं-

स्किन को टाइट करने के लिए चंदन बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके लिए आप चंदन की लकड़ी को घीस कर चंदन को अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी कम होंगे और आयली त्वचा के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें