31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy lungs :- फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आज से ही शुरु कर दें यह काम

Healthy lungs :- स्वस्थ रहने और रोगों से लड़ने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी है।इसलिए हमें अपने फेफड़ों को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए कुछ उपाय पर ध्यान देना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Jul 2021, 8:28 PM IST

Healthy Lungs Home Remedies: फेंफड़ें होंगे मजबूत तो नहीं होगी ऑक्सीजन लेने में दिक्कत, यह करें उपाय

Healthy Lungs Home Remedies: फेंफड़ें होंगे मजबूत तो नहीं होगी ऑक्सीजन लेने में दिक्कत, यह करें उपाय

कोरोना का कहर कम होने के बाद लोग बेधड़क होकर घरों से निकलने लगे हैं। ऐसे में लोगों को अपना इम्यूनिटी सिस्टम और Lungs को स्ट्रांग रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि भीड़भाड़ और बाहरी वातावरण में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। चर्चा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। ऐसे में अगर आपके फेफड़े स्ट्रांग रहेंगे, तो आप किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ सकते हैं।

अपने फेफड़ों को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए आपको कुछ उपाय शुरू करने होंगे। इससे आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।वहीं आप के फेफड़े भी मजबूत हो जाएंगे। इसके लिए आप यह उपाय शुरू करें।

यह भी पढ़ें - सुबह दौड़ लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा घुटनों में दर्द।

फेंफड़ों की क्षमता बढ़ाएं -

फेंफड़ों को स्ट्रांग करने के लिए आप रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप तेज चलें, दौड़े, स्विमिंग करें, साइकिल चलाएं, इससे सांस लेने की क्षमता बढ़ेगी और आपके फेफड़ों की कार्य क्षमता में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें - चमकदार ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय।

गहरी सांस लें -

आप गहरी सांस लेना शुरू कर दें। इससे आपको गहरी सांस लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी और आप के फेफड़े भी मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें - यहां पढ़ें - कौन-कौन से फल और सब्जियों में हैं कौन कौन से प्रोटीन और विटामिन।

हेल्दी डाइट लें -

आपको अपने फेफड़े मजबूत रखने के लिए तला गला भोजन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ पौष्टिक आहार लें। ताकि आपके फेफड़े मजबूत हो। आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें। ताकि आपकी श्वसन की मांसपेशियां और फेफड़ों की ताकत बढ़ें।

यह भी पढ़ें - सांवली त्वचा में भी आएगा जमकर ग्लो, केवल चेहरे पर लगाएं या उबटन।

खूब पानी पीएं -

शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पानी की कमी होने से शरीर में कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। इसलिए आप अपने फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी नहीं होने से आप भी स्वस्थ्य रहेंगे।

प्रदूषण से बचें -

हमें स्वस्थ रहने और अपने फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रदूषण से बचना चाहिए। वैसे तो आप हमेशा मास्क लगाएं। लेकिन आप अगर प्रदूषण वाली जगह पर जा रहे हैं। तो मास्क लगाना कदापि ना भूलें और घर से बाहर निकलते समय भी मास्क लगाकर ही निकले। इससे आप किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच पाएंगे।

वजन कंट्रोल करें -

अगर आपका वजन बढ़ जाता है। तो फेफड़ों की कार्य क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए पेट का मोटापा कम करें। इससे फेंफड़े भी उचित ढंग से काम कर सकेंगे।

धूम्रपान ओर शराब से दूरी-

फेफड़ों की कार्य क्षमता बनाए रखने के लिए आप धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखे। तंबाकू उत्पाद से बचें। क्योंकि इनका सेवन फेफड़ों की कार्य क्षमता के लिए नुकसानदायक होता है।

टीका लगवाए-

आपको किसी प्रकार की एलर्जी या फेफड़ों से संबंधित बीमारी है। तो आप नियमित रूप से निमोनिया और फ्लू के टीके लगवाएं। ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल